Cocktail 2 BO Collection: 'कॉकटेल 2' की कमाई में आई भारी गिरावट, 'वेलकम टू द जंगल' की एंट्री से बढ़ी टेंशन

Shahid Kapoor Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 7वें दिन 4.15 करोड़ की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड 108.95 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
Collection, Cocktail 2 Week 1 Collection
शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Cocktail 2 Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते तक अपना दबदबा बनाए रखने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। थियेटर में दर्शकों की भारी भीड़ जुटाने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि शुरुआती मजबूत पकड़ के कारण फिल्म 'कॉकटेल 2' अभी भी कुछ अन्य हाल ही में रिलीज फिल्मों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में बनी हुई है।

फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीजिंग के 7वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस दौरान देश भर में फिल्म 'कॉकटेल 2' के कुल 8,469 शोज दिखाए गए। इस कमाई के साथ ही अब फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 83.95 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं अगर नेट कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 'कॉकटेल 2' ने लगभग 70.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

विदेशी बाजारों में फिल्म ने किया बेहतर प्रदर्शन

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजार पर भी फिल्म को शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रिलीजिंग के 7वें दिन विदेशी बाजारों से फिल्म के खाते में केवल 1 करोड़ रुपए ही आए। इसके बावजूद फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब तक 25 करोड़ रुपए तक हो चुका है। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 108.95 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' से मिलेगी कड़ी टक्कर

इस वीकेंड पर फिल्म 'कॉकटेल 2' की राहें बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के लगभग 32 दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

'वेलकम टू द जंगल' फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री दिशा पाटनी, रवीना टंडन, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। मल्टी सटारर फिल्म जबरदस्त हाइप के कारण माना जा रहा है कि यह फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई पर पूरी तरह से ब्रेक लगा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com