नासिक में टीडी वैक्सीन लगवाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Nashik TD Vaccine Teen: नासिक के खुटवडनगर में नियमित टीकाकरण के दौरान टीडी वैक्सीन लगवाने के कुछ देर बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
A 17-year-old girl died shortly after receiving a TD vaccine at an NMC drive in Nashik. Health officials are investigating the cause and sending samples for testing.
टीकाकरण (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik TD Vaccine Teen Girl Death: खुटवडनगर क्षेत्र में नासिक महानगरपालिका द्वारा आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी की आकस्मिक मृत्यु का मामला सामने आया है। मृत किशोरी की पहचान श्रावणी अनिल पाटिल के रूप में हुई है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और टीकाकरण की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कामटवाडे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित टीकाकरण सत्र में श्रावणी पाटिल टीडी का टीका लगवाने पहुंची थी।

दोपहर करीब 12.40 बजे उसे टीका लगाया गया। टीका लगवाकर घर लौटते समय किशोरी को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच प्रक्रिया और स्वास्थ्य विभाग का पक्ष

पुलिस ने घटना का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीडी वैक्सीन के नमूने को उच्चस्तरीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह वैक्सीन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है और पूरे देश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में उपयोग की जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिस वायल चणी को टीका लगाया गया था, उसी से 6 अन्य लोगों को भी टीका लगाया गया था।

एक ही वायल से छह अन्य लोगों को भी लगा टीका

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस वायल से श्रावणी को टीका लगाया गया था, उसी वायल से छह अन्य लाभार्थियों को भी टीडी वैक्सीन दी गई थी। फिलहाल उन सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी की मौत का कारण क्या था। तब तक विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं जारी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com