-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Parking Facility Is Available Near The Metro Station
मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो
- Written By: प्रभाकर दुबे

file
पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ शहर (Pimpri-Chinchwad City) में मेट्रो (Metro) का काम तेजी से शुरु है, हालांकि नियोजित मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) के पास पार्किंग व्यवस्था (Parking Facility) दिखाई नहीं दे रही है। पार्किंग की योजना के अनुसार योजना बनाई जाए। इसलिए मेट्रो शुरू होने पर पार्किंग की समस्या नहीं होगी। भाजपा ट्रांसपोर्ट फ्रंट के शहर अध्यक्ष दीपक मोढ़वे (Deepak Modhave) ने यह मांग करते हुए पुणे मेट्रो (Pune Metro) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बृजेश दीक्षित ने ज्ञापन दिया है।
इसमें कहा गया है कि पिंपरी से दापोडी इलाके में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में इन स्टेशनों के निर्माण के लिए कोई पार्किंग सुविधा या खुली जगह उपलब्ध नहीं है। इसलिए भविष्य में मेट्रो यात्रियों को पार्किंग की कमी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस समस्या को देखते हुए मेट्रो क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पिंपरी से पुणे तक तेज और आसान पहुंच से मेट्रो प्रणाली को फायदा होगा। पिंपरी-चिंचवड में मोरवाड़ी, वल्लभनगर, कासारवाड़ी, फुगेवाड़ी और दापोडी में मेट्रो स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट
दिसंबर के अंत तक मेट्रो का काम पूरा होने की उम्मीद
दिसंबर के अंत तक मेट्रो का काम पूरा होने की उम्मीद है। मेट्रो से यात्रा करने के लिए नागरिकों को मोरवाड़ी स्टेशन आना होगा। शहर के रावेत, वाकड, निगडी, मोशी क्षेत्र के नागरिक अपने वाहन से मोरवाड़ी आएंगे। उन्हें अगली मेट्रो यात्रा के लिए पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए तत्काल पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
…तो मेट्रो की आमदनी में होगा इजाफा
अगर कोई व्यक्ति मेट्रो स्टेशन से 5 किमी की दूरी पर रहता है और उसे मेट्रो से पुणे तक की यात्रा करनी है तो उसके पास घर से मेट्रो स्टेशन तक आने के लिए दो विकल्प है। पहला वह रिक्शा से स्टेशन पहुंचे और दूसरा अपने वाहन से स्टेशन तक आए। अगर वाहन से आता है तो वाहन कहां पार्क करेगा? यह बड़ी समस्या है। रिक्शा से किराया लगेगा साथ ही समय बर्बाद होगा। उसी यात्री को पुणे से पिंपरी लौटने पर फिर इसी परेशानी से गुजरना पड़ेगा। अगर स्टेशनों के परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाए तो मेट्रो कंपनी को पार्क वाहनों से आमदनी अलग से हो सकती है।
Parking facility is available near the metro station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMनंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














