-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pargaon Village Pune Purandar Airport Land Protest
पुरंदर एयरपोर्ट की मुश्किलें कायम, पारगांव मेमाणे के ग्रामीण बोले- अपनी जमीन का सौंदा मंजूर नहीं
- Written By: आकाश मसने
Pune News: पारगांव मेमाणे गांव की ग्राम सभा ने पुरंदर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना का विरोध किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कहा कि एक भी किसान की जमीन नहीं दी जाएगी।

पुरंदर एयरपोर्ट का डिजाइन (सोर्स: साेशल मीडिया)
Purandar Airport News: पुणे जिले के पुरंदर तालुका के पारगांव मेमाणे गांव में दीपावली पाडवा के दिन हुई ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करते हुए प्रस्तावित पुरंदर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि एक भी किसान की जमीन नहीं दी जाएगी। गांव के किसी भी नागरिक को अन्याय सहन नहीं करना पड़ेगा।
पिछले कुछ वर्षों से पुरंदर हवाई अड्डा परियोजना को लेकर क्षेत्र में मतभेद और भ्रम का माहौल बना हुआ था। कुछ लोग हवाईअड्डे के पक्ष में थे तो कुछ इसके विरोध में, लेकिन इस साल दीपावली पाडवा की ग्राम सभा ने इन मतभेदों को दरकिनार करते हुए एकता का सुर छेड़ा है। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा उपस्थित थे।
यह भी तय किया गया कि गांव का कोई भी नागरिक अकेले सरकार से चर्चा नहीं करेगा। सभी संवाद, निवेदन और निर्णय ग्राम स्तर पर गठित कार्य समिति (एक्शन कमेटी) के जरिए ही होंगे। इस समिति का गठन अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। सभा में बोलते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों और स्थानीय किसान नेताओं ने सरकार की नीति पर नाराजगी व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
हमें अपनी जमीनों का सौदा मंजूर नहीं
एक वरिष्ठ किसान ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि अगर विकास के नाम पर हमारी खेती पर संकट आएगा तो वह विकास हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा। कुछ युवाओं ने पुनर्वास, रोजगार और वैकल्पिक आजीविका के अवसरों के बारे में सवाल उठाए। यह तय किया गया कि इन सभी मुद्दों पर एक अध्ययन समूह नियुक्त किया जाएगा।
पुरंदर हवाई अड्डे के लिए कुंभारवलण, वनपुरी, खानवडी, एखतपूर और पारगांव इन सात गांवों से 1,285 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
पुणे जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि पुरंदर हवाई अड्डे के लिए सात गांवों में 1,285 हेक्टेयर 66 जमीन की ‘ड्रोन सर्वे’ के जरिए माप पूरी कर ली गई है। वास्तविक जगह पर माप में कुछ मामूली भूखंडों को छोड़कर, पूरे क्षेत्र की माप पूरी की गई है। इसलिए, अब अगली प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
पुरंदर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की माप पूरी
जिला प्रशासन ने इन सात गांवों की जमीन की मामूली भूखंडों को छोड़कर पूरी माप प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। लेकिन कुछ किसानों ने पेड़ों और अन्य हिस्सों की माप का विरोध किया था। लेकिन ‘ड्रोन सर्वे’ के जरिए माप पूरी होने के कारण अब अगली प्रक्रिया में तेजी आने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें:- दाऊद के गुर्गे ने ड्रग्स तस्करी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, गिरफ्तार सलीम लैविश पर लगेगा मकोका
इस भूमि की माप के लिए 26 सितंबर से सात गांवों में माप की प्रक्रिया शुरू की गई थी। माप के लिए जिला प्रशासन ने पांच टीमें तैयार की थीं। इन टीमों के जरिए माप पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस संबंध में भूमि अधिग्रहण अधिकारी समन्वयक डॉ. कल्याण पांढरे ने जानकारी दी।
उपविभागीय अधिकारी वर्षा लाडगे और भूमि अधिग्रहण अधिकारी डॉ. संगीता चौगुले राजापूरकर के नेतृत्व में माप की प्रक्रिया पूरी की गई। पारगांव को छोड़कर बाकी गांवों में माप की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई, लेकिन पारगांव में कुछ किसानों ने माप का विरोध किया। इसलिए, उन किसानों की जमीन के भूखंड को छोड़कर जिला प्रशासन ने माप पूरी कर ली है।
Pargaon village pune purandar airport land protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
Aug 06, 2026 | 08:41 AMमुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
Aug 06, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
Aug 06, 2026 | 08:30 AMJPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














