- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- One Thousand Check Bounce Every Month Of Mahavitaran Now Fine Will Be Included In Electricity Bill
महावितरण का हर महीने एक हजार चेक बाउंस, अब बिजली के बिल में शामिल होगा फाइन
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पश्चिम महाराष्ट्र (Western Maharashtra) के सामान्य बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल (Electricity Bill) के रुप में जमा किए गए चेक में से हर महीने करीब 900 से 1000 चेक बाउंस (Check Bounce) हो रहे है। ऐसे ग्राहकों के हर बिजली बिल पर विलंब जुर्माने (Fine) के साथ जीएसटी (GST) सहित 885 रुपए का दंड अगले महीने के बिजली बिल में शामिल किया जाएगा।
ऑनलाइन की सुविधा होने के बावजूद पुणे, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिले में अभी तक केवल एक लाख 9 हजार बिजली ग्राहक ही चेक से बिजली बिल जमा करा रहे हैं, लेकिन इसमें से हर महीने 900 से 1000 हजार चेक बाउंस हो रहे हैं। इनमें पुणे जिले में 700 से 800, सोलापुर में 40 से 50, सातारा में 30 से 40, सांगली में 30 से 40 और कोल्हापुर जिले में 110 ये 120 चेक बाउंस हो रहे हैं। इन सभी ग्राहकों को हर बिजली बिल के लिए 750 रुपए बैंक एडमिनिस्ट्रेशन चार्जेस और उस पर लगने वाला 18 फीसदी जीएसटी का 135 रुपए सहित कुल 885 रुपए और विलंब चार्ज अगले महीने से बिजली बिल में शामिल कर भेजा जाएगा।
इसलिए बकाया नजर आ रहा
चेक में गलत तारीख, ओवरराइटिंग, गलत सिग्नेचर, गलत नाम, एकाउंट में रकम नहीं होना आदि वजहों से चेक बाउंस हो रहे है। चेक दिए जाने के बाद उसे क्लीयर करने के लिए तीन से पांच दिनों का वक्त लगता है। चेक दिए जाने के बाद रकम जमा होने की तारीख से बिजली बिल जमा माना जाता है। इस वजह से तय अवधि से एक दो दिन पहले दिए गए चेक अवधि के बाद जमा होने से अगले बिजली बिल में बकाया दिखता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: जलवायु परिवर्तन के खतरे को देख जिले के 8 बड़े बांधों का होगा स्पेशल ऑडिट; 70 हजार घूस लेते बीट निरीक्षक
पुणे: कात्रज डेयरी में वित्तीय हेरफेर और बोगस समितियों पर बड़ा एक्शन, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित
पुणे शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: TC और मार्कशीट के लिए पैसे वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Made In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
महावितरण की अपील, ऑनलाइन बिल भरें
महावितरण के www.mahadiscom.in वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए मौजूदा और पिछले बिजली बिल को देखना और ऑनलाइन जमा करना आम ग्राहकों के लिए घर बैठे संभव हुआ है। एक एकाउंट से खुद से कई बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, भीम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, मोबाइल बैंकिंग के जरिए भरने से बिजली बिल में 0.25 फीसदी छूट दी जा रही है। साथ ही क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी ऑनलाइन जमा करना मुफ्त है।
One thousand check bounce every month of mahavitaran now fine will be included in electricity bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
Jun 14, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे
Jun 14, 2026 | 06:15 AMइंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
Jun 14, 2026 | 06:06 AMराज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Jun 14, 2026 | 06:06 AMRaj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
Jun 14, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














