-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Now More Than 200 Flights From Pune Airport Every Day
पुणे एयरपोर्ट से अब हर दिन 200 से अधिक उड़ानें
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे एयरपोर्ट (Pune Airport) से अब रोजाना 200 से अधिक विमान उड़ान भरेगी। पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट अथॉरिटी (Pune Airport Authority) ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) ने पुणे एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने के एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उड़ानों की संख्या बढ़ने से एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को तुरंत फ्लाइट मिल पाएगी।
पुणे एयरपोर्ट भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख एयरपोर्ट है। यहां से भारतीय सेना और वायुसेना का काफी काम होता है। इसलिए भारतीय वायुसेना ने पुणे एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों की संख्या सीमित रखी थी। हवाईअ ड्डा प्रशासन पुणे हवाई अड्डे से प्रतिदिन केवल 160 से 170 उड़ानें संचालित करने में सक्षम था, लेकिन हाल के दिनों में पुणे हवाईअड्डे से आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नियमित उड़ानों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव हवाईअड्डा प्रशासन ने भारतीय वायुसेना के समक्ष रखा था। इसे अब मंजूरी मिल गई है। 30 अक्टूबर से उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। यह जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन ने दी है।
इन जगह पर उड़ानें बढ़ेंगी
प्रस्ताव की मंजूरी के साथ पुणे एयरपोर्ट से दिल्ली, बैंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, इंदौर, पटना, नागपुर, कोयंम्बटूर, तिरुपति, जबलपुर, जयपुर, कोची, चंडीगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, भुवनेश्वर, रांची, गुवाहाटी, अमृतसर, तिरुवनंतपुरम, भावनगर, नासिक, रायपुर, मैंगलोर, विशाखापत्तनम जैसे स्थानों के लिए और उड़ानें बढाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Metro Line 3 का पहला चरण जल्द होगा शुरू, हिंजवड़ी से शिवाजीनगर तक सफर होगा आसान
खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग
यशवंत शुगर मिल की जमीन पुणे बाजार समिति ने 148 करोड़ में खरीदी, सुनेत्रा और पार्थ पवार के प्रयास से हुआ सौदा
1.5 करोड़ के फ्लैट और 70 लाख का बिल, फिर भी मिल रहा है कीचड़ वाला पानी, पुणे में करोड़पति भी बेहाल है
यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा
पुणे एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष एयरपोर्ट से रोजाना 14,000 से 15,000 लोग सफर करते थे। इस वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां से अब रोजाना 23 से 25 हजार लोग सफर कर रहे हैं।
दोहा के लिए जल्द शुरु होगी विमान सेवा
कतर की राजधानी दोहा के लिए पुणे से एक नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। हाल ही में इसे भारतीय विमानतल प्राधिकरण ने मंजूरी दी है। हालांकि इस उड़ान की तारीख अभी तय नहीं की गई है। दो हफ्ते पहले पुणे से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी दी गई थी। पुणे-बैंकॉक उड़ान सेवा 12 नवंबर से शुरू होगी, जबकि पुणे-सिंगापुर सेवा 2 दिसंबर से शुरू होगी।
Now more than 200 flights from pune airport every day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 20, 2026 | 06:15 AMबारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














