Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में गोलीकांड, अजित पवार गुट के विधायक मांडेकर के भाई समेत 3 लोग गिरफ्तार

NCP MLA Shankar Mandekar's Brother Firing News: एनसीपी विधायक शंकर मांडेकर के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर लोक कला केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान हवा में गोलियां चलाने आरोप है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 24, 2025 | 06:01 PM

एनसीपी विधायक शंकर मांडेकर व अजित पवार (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Firing News: पुणे जिले की दौंड तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान हवा में गोली चलाने का मामले सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आयी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक के भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुणे की दौंड तहसील में सोमवार देर शाम यवत के पास अंबिका लोक कला केंद्र में नृत्य प्रदर्शन के दौरान हवा में गोलियां चलाने की घटना हुई। इस स्थान पर पारंपरिक लावणी और तमाशा का प्रदर्शन होता है। पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक के भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नृत्य प्रदर्शन के दौरान हवा में गोली चलाने के मामले में जिन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनकी पहचान कैलास उर्फ बालासाहेब मांडेकर, गणपत जगताप, चंद्रकांत मार्ने और रघुनाथ अवद के रूप में हुई है।

आरोपियों में शामिल बालासाहेब मांडेकर पुणे में भोर सीट से विधायक शंकर मांडेकर के छोटे भाई है। विधायक शंकर, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी पार्टी के नेता और विधायक हैं।

3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने तीन लोगों – कैलास मांडेकर, गणपत जगताप और रघुनाथ अवध को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार और एक वाहन भी बरामद किया है।

#WATCH | Pune, Maharashtra | On the firing incident in Daund, Pune Rural ASP Ganesh Biradar says, “On 21st July, between 10.30 and 11.30 pm, four people were sitting there for a party at the Ambika Kala Kendra. When the party was about to end, they opened fire in the air… After… pic.twitter.com/XvL302Dtuy — ANI (@ANI) July 23, 2025

पुलिस के मुताबिक महिलाओं के एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान सोमवार की रात साढ़े 10 बजे मांडेकर ने कथित तौर पर नृत्य करते हुए हवा में गोली चलाई, जिसके बाद वह और उसके दोस्त कार्यक्रम स्थल से चले गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी पर बवाल…इधर उज्ज्वल निकम ने मराठी में ली सांसद पद की शपथ

रोहित पवार ने लगाया मामले को दबाने का आरोप

इधर एनसीपी (शरदचंद पवार) विधायक रोहित पवार ने मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर घटना 21 जुलाई को हुई थी, तो पुलिस क्या कर रही थी? हमें पता चला है कि लोक कला केंद्र में गोलीबारी की इस कथित घटना के बाद पुलिस ने उस केंद्र के कलाकारों और कार्यकर्ताओं का वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि वहां गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई।

विधायक मांडेकर बोले- भाई के पास नहीं है बंदूक

अजित पवार गुट के विधायक शंकर मांडेकर ने स्वीकार किया कि उनके भाई इस घटना में शामिल थे और कहा कि अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई के पास कोई हथियार लाइसेंस नहीं है और न ही उसके पास कोई बंदूक है। उन्होंने कहा कि यह बंदूक गणपत जगताप की है और उसके पास वैध लाइसेंस है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ncp mla shankar mandekars brother fired bullets in air three arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra News
  • NCP
  • Pune News
  • Rohit Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे की Bus Service में बड़ा बदलाव! PMPML खरीदेगा 1000 नई CNG बसें

2

Pune में जनवरी 2026 को होगी इंटरनेशनल साइकिलिंग रेस, 145 करोड़ से सड़कों का मेकओवर!

3

अतिवृष्टि से फसल ही नहीं, जमीन भी बही! पवार बोले- अब तत्काल राहत जरूरी

4

महाराष्ट्र से न्यू जर्सी तक: सीएम फडणवीस ने खोला सहयोग का नया अध्याय, साझेदारी पर दिया जोर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.