Pune में घरेलू हिंसा का सबसे बड़ा मामला, पति की मारपीट से पत्नी और भ्रूण की मौत

Pune में गर्भवती स्वीटी बागल की मौत पति की मारपीट से हुई थी। जबकि पति ने तेंदुए के हमले के कारण मौत होने का आरोप साबित करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Pune में गर्भवती स्वीटी बागल की मौत पति की मारपीट से हुई थी। जबकि पति ने तेंदुए के हमले के कारण मौत होने का आरोप साबित करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
गर्भवती महिला (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: आंबेगांव तालुका के अवसरी बुद्रुक की स्वीटी अक्षय बागल (27) और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत तेंदुए के हमले में नहीं, बल्कि पति की मारपीट के कारण हुई। इस तरह की शिकायत मृतक की मां ने दर्ज कराई है।

इस शिकायत के आधार पर स्वीटी के पति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जबकि स्वीटी की मां का कहना है कि उसके पति ने ही उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है।

स्वीटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने पर उसके पति अक्षय बालासाहेब बागल (अवसरी बुद्रुक) को मंचर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्वीटी की मां बबिता संजय टावरे ने शिकायत दर्ज कराई थी। मंचर पुलिस के अनुसार स्वीटी की शादी मई 2024 में अक्षय बागल से हुई थी।

मौत तेंदुए के हमले में नहीं

शादी के कुछ दिनों बाद ही अक्षय शराब पीकर स्वीटी को मारने लगा। इसकी शिकायत स्वीटी ने अपनी मां से की थी। स्वीटी के गर्भवती होने के बाद भी अक्षय उसे अलग-अलग कारणों से मारता था। अगस्त में जब स्वीटी आठवे महीने की गर्भवती थी और मायके आई थी।

अक्षय ने मायके आकर उसकी पिटाई की, 26 सितंबर को अक्षय द्वारा की गई मारपीट के कारण उसके गर्भाशय में रक्तसाथ (ब्लिडिंग) हुआ। इसलिए, उसे मंदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद स्वीटी का पुणे में इलाज किया गया, जहां 5 अक्टूबर उसकी भी मौत हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com