-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tiger And Leopard Attack Herdsman Killed Bhandara Chandrapur Bhadravati
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Tiger And Leopard Attack: भंडारा में बाघ के हमले में पत्नी के सामने चरवाहे की मौत हो गई, जबकि चंद्रपुर के भद्रावती में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हुए। वन विभाग ने सतर्कता की अपील की।

बाघ ने लि चरवाहे की जान (सोर्स: AI)
Tiger And Leopard Attack Herdsman: भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत आगरी गांव के पास दावेझरी-चुलरडोह-आगरी वन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बाघ के हमले में एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दावेझरी निवासी बंसीलाल मेश्राम (55) के रूप में हुई है।
वह अपनी पत्नी के साथ जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ ने उन्हें जबड़े में दबोच लिया और पत्नी की आंखों के सामने ही घसीटते हुए घने जंगल व पहाड़ी क्षेत्र की ओर ले गया। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ काफी दूर निकल चुका था।
वन विभाग का निर्देश
घटना के बाद वन विभाग ने जंगल से लगे गांवों के लोगों से सतर्क रहने, अकेले जंगल में न जाने और सुबह-शाम के समय मवेशी चराने से बचने की अपील की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर जंगल में खोजबीन के लिए पहुंचे। आगरी-नागझिरा वन क्षेत्र में काफी तलाश के बाद बंसीलाल मेश्राम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक घटना से दावेझरी सहित आसपास के गांवों में दहशत और शोक का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से बिना आवश्यकता जंगल में प्रवेश न करने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
यह भी पढ़ेः- HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
तेंदुए ने किया घायल
उधर, चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के चौरा क्षेत्र अंतर्गत थेतेगांव रीठ परिसर में बुधवार शाम तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुधीर भास्कर शेडे (34) और लक्ष्मण बालकृष्ण नन्नावरे (39) के रूप में हुई है। दोनों के हाथों में चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए भद्रावती ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी किरण धानकुटे के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है तथा नागरिकों से सतर्क रहने और वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
Tiger and leopard attack herdsman killed bhandara chandrapur bhadravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
Aug 07, 2026 | 01:13 PMनवभारत विषेश: 2030 तक भारत में 6G की दस्तक! लेकिन क्या 5G की सुस्त रफ्तार के बीच पूरा हो पाएगा यह सपना?
Aug 07, 2026 | 01:11 PMबंडा में नशे ने ले ली मासूम की जान: 3 साल के मासूम पर गिरा शराबी पिता, दम घुटने से हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
Aug 07, 2026 | 01:10 PMNational Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
Aug 07, 2026 | 01:08 PMYRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार
Aug 07, 2026 | 01:07 PMसरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया मोहन भागवत का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज सुनें
Aug 07, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














