Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश

Pune Pothole Controversy: पुणे में सड़कों की बदहाली के बीच मनपा ने दावा किया है कि शहर में सिर्फ 54 गड्ढे बचे हैं। कागजी आंकड़ों के इस दावे को लेकर नागरिकों ने प्रशासन को घेरा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:08 AM

सड़कों के गड्ढों (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune PMC Pothole Audit Report: आंखें बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती और कागजों पर कलम चला देने से सड़कों के जानलेवा गड्ढे गायब नहीं हो जाते।’ पुणे में इन दिनों महानगर पालिका के दावे और जमीनी हकीकत के बीच कुछ ऐसा ही विरोधाभास देखने को मिल रहा है। मानसून की हल्की सी फुहार पड़ते ही शहर की सड़कें बेतरतीब गड्डों से छलनी हो चुकी हैं, प्रमुख सड़कों के चारों तरफ बने गड्ढे राहगीरों और वाहनचालकों की कमर तोड़ रहे हैं, लेकिन पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) के रोड विभाग का दावा सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।मनपा का कहना है कि पूरे शहर में अब केवल 54 गड्ढे ही बचे हैं!

क्या कहती है… प्रगति रिपोर्ट

प्रशासन द्वारा जारी 7 जुलाई से 21 जुलाई की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 दिनों में शहर के कुल 1,188 गड्डों में से 1,134 गड्डों को पूरी तरह से भर दिया गया है। नागरिकों ने इसे कागजी आंकड़ों की बाजीगरी कहते हुए प्रशासन को घेरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वानवडी क्षेत्र के सभी 194 गड्डों को दुरुस्त कर दिया गया है, जबकि कोंढवा-धनकवडी में 358, हडपसर में 127 और वारजे-कर्वेनगर में भी 104 गड्ढे भरने की बात कही गई है।

कोथरुड- बावधन में 68, औंध-बाणेर में 59, बिबवेवाड़ी में 73, सिंहगढ़ रोड पर 26, येरवडा-वडगांवशेरी में 35 तथा नगर रोड- क्षेत्र में 13 गड्डों की मरम्मत की गई है। प्रशासन ने बड़े गर्व के साथ ऐलान किया है कि आगामी 1 अगस्त तक पूरे पुणे शहर को ‘गड्डामुक्त’ कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की

NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?

1 रुपये सालाना किराये पर हजारों वर्गफुट जमीन! नागपुर मनपा की बैठक से पहले बढ़ा सियासी तापमान

विकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर

पीएमसी ने बदली अपनी रणनीति

सड़क मरम्मत में हो रही देरी और जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अब प्रशासन ने अपनी रणनीति बदली है। पीएमसी ने 12 मीटर तक चौड़ी आंतरिक सड़कों की मरम्मत का अधिकार एक बार फिर क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंप दिया है, ताकि स्थानीय स्तर पर काम तेजी से हो सके, जबकि 12 मीटर से अधिक चौड़ी प्रमुख सड़कों की जिम्मेदारी मुख्य रोड विभाग के पास ही रहेगी।

रिपोर्ट पर खड़े हुए कई सवाल

लेकिन, मनपा रिपोर्ट के पीछे की कड़वी हकीकत बेहद दर्दनाक है। शहर की प्रमुख सड़कों पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस रिपोर्ट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं होता, जिससे दोपहिया सवार रोज दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

नागरिकों का आरोप है कि मनपा अधिकारी सिर्फ आंकड़ों का खेल खेलकर खानापूर्ति कर रहे है। कोल्ड मिक्स डालकर गड्ढों को केवल अस्थायी रूप से ढका जाता है, जो अगली ही बारिश में बह जाता है और गड्ढा फिर अपनी जगह पर उतर आता है।

यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?

ऐसा फैला है सड़कों का जाल

आरएएमएस सर्वेक्षण के अनुसार, पुणे मनपा क्षेत्र में कुल 2,280 किलोमीटर का विशाल सड़क नेटवर्क है, जिसमें 1,115.05 किमी कंक्रीट और 918.44 किमी डामर सड़क के साथ ही 144.41 किमी थिन व्हाइट टॉपिग, 71.69 किमी कच्ची सड़कें, 20.78 किमी पेवर ब्लॉक, 7.45 किमी मैस्टिक तथा 2.42 किमी डब्ल्यूबीएम की सड़कें शामिल है।

इस पूरे तंत्र के बावजूद, हर मानसून में शहरवासियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। सड़क लंबाई के हिसाब से नगर रोड-वडगांवशेरी (411.03 किमी) और हडपसर-मुंढवा (376.50 किमी) क्षेत्र सबसे आगे हैं। सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि 3 से 6 वर्ष पुरानी सड़कें 943.76 किमी हैं, जबकि 61 वर्ष से अधिक पुरानी सड़कें केवल 0.71 किमी ही बची हैं।

बेतुके दावों पर कोई विश्वास नहीं करने वाला

पुणे स्थानीय नागरिक अमेय सोनावणे ने बाताया की प्रशासन कागजी रिपोर्ट जारी करब तक जमीनी स्तर पर सड़कें सुरक्षित और गड्डामुक्त नहीं हो जाती, तब तक इन 54 गड्ढों वाले बेतुके दावों पर कोई विश्वास नहीं करने वाला।

Monsoon pune potholes pmc paper claims civic roads repair controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:08 AM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Poor Road
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.