1 रुपये सालाना किराये पर हजारों वर्गफुट जमीन! नागपुर मनपा की बैठक से पहले बढ़ा सियासी तापमान
NMC General Body Meeting: 28 जुलाई की नागपुर मनपा आम सभा में निजी संस्थानों को 1 रुपये वार्षिक किराये पर जमीन देने और लेआउट हस्तांतरण के प्रस्तावों पर हंगामे के आसार हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, आम सभा, भूमि लीज, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagpur NMC Land Proposal: नागपुर मनपा की 28 जुलाई को होने जा रही आम सभा में विकास से संबद्ध रखे जाने वाले कई प्रस्तावों को लेकर हंगामे के आसार हैं। इन प्रस्तावों में जहां लेआउट का मनपा में हस्तांतरण होना है वहीं मनपा की काफी जमीन निजी संस्थानों को देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी है।
केवल 1 रुपए के वार्षिक भाड़े पर हजारों वर्गफुट जमीन निजी संस्थान को दिए जाने का प्रस्ताव सभा के समक्ष रखे जाने से अभी से विपक्षी दलों के भौंहें चढ़ गई हैं जिससे सदन में ऐसे प्रस्तावों का जमकर विरोध होने की जानकारी सूत्रों ने दी। सदन में भले ही विपक्ष की ओर से विरोध हो लेकिन बहुमत के जोर पर सत्ता पक्ष द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की जानकारी भी सूत्रों ने दी।
आयुक्त की मिली सैद्धांतिक मंजूरी
प्रन्यास के विभागीय अधिकारी और मनपा के संबंधित विभागों की रिपोर्ट और पत्राचार के बाद मनपा आयुक्त ने 20 अप्रैल 2026 को इस 20,000 वर्गमीटर से अधिक बड़े लेआउट और इसकी 3,030.84 वर्गमीटर की खुली जगह को महानगरपालिका को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
विकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर
नागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज
अंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
विपक्ष का मानना है कि मनपा की सभा के लिए जारी किए गए विषय पत्रिका के अनुसार कई विवादित विषय शामिल किए गए हैं। विपक्ष के अनुसार जाटतरोडी के आयसोलेशन अस्पताल की 10,496 वर्गमीटर जमीन में से 2.690 वर्गमीटर (30,000 वर्गफुट लगभग) जमीन मात्र एक रुपए के किराये दर पर निजी संस्था को देने का प्रस्ताव है। भले ही इसके लिए नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी किए जाने का हवाला दिया जा रहा हो लेकिन बड़े नेता की संस्था को ही आवंटन होने के चलते राजनीति गरमा रही है।
मनपा को मिलेगी 32,614 वर्ग फुट भूमि
शहर के बुनियादी ढांचे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए झिंगाबाई टाकली में प्रन्यास द्वारा मंजूर एक बड़े लेआउट को मनपा को हस्तांतरित किया जा रहा है।
स्थान और क्षेत्रफल: यह लेआउट मौजा झिंगाबाई टाकली में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 20,200.04 वर्गमीटर है।
डेवलपर : इस लेआउट के विकासकर्ता मेसर्स प्रथमेश एंटरप्राइजेज (भागीदार सुयश तपाड़िया) हैं।
खुली जगह का हस्तांतरण : लेआउट के मंजूर नक्शे के अनुसार 3,030.84 वर्गमीटर की खुली जगह और नागरिक सुविधाओं को नागपुर मनपा के हवाले किया जाना है।
यह भी पढ़ें:-विकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर
नागरिक सुविधाओं की स्थिति : मौके के निरीक्षण में पाया गया है कि इस लेआउट में सभी जरूरी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं।
सड़क : विकासकर्ता द्वारा मंजूर नक्शे की लंबाई-चौड़ाई के अनुसार सीमेंट रोड का निर्माण किया गया है।
जल निकासी व सीवर: बारिश के पानी की निकासी और सीवरलाइन (मलवाहिनी) उपलब्ध है और वर्तमान में चालू स्थिति में है।
अन्य सुविधाएं : खुली जगह पर सुरक्षा दीवार बना दी गई है और पूरे लेआउट में प्रकाश व्यवस्था भी कर दी गई है।
