राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की
Nagpur Congress Protest: नागपुर में कांग्रेस ने राजभवन के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर कांग्रेस प्रदर्शन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Raj Bhavan Protest: नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सदर स्थित राजभवन के सामने केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित अवैध गिरफ्तारी और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर हुए अमानवीय पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए देश में लोकतंत्र का गला घोंटना तुरंत बंद करने की मांग की। इस अवसर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, पुलिस से हाथापायी भी हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया और अपने साथ ले गए। बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।
विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास तुरंत रोके जाएं
जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं पर हुए पुलिस अत्याचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?
1 रुपये सालाना किराये पर हजारों वर्गफुट जमीन! नागपुर मनपा की बैठक से पहले बढ़ा सियासी तापमान
विकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर
नागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
यह भी पढ़ें:-1 रुपये सालाना किराये पर हजारों वर्गफुट जमीन! नागपुर मनपा की बैठक से पहले बढ़ा सियासी तापमान
प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें सदर पुलिस थाने ले गई। कुछ देर बाद सभी आंदोलनकारियों को रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुनील केदार, अश्विन बैस, प्रफुल्ल गुडधे, अशोक धवड़, कुंदा राऊत, रश्मि बर्वे, अवंतिका लेकुरवार, नितिन कुंभलकर, रत्नदीप रंगारी, मिथिलेश कान्हेरे, संजय जगताप, रमेश करेमोर, देवेंद्र गोडबोले, रवि चिखले, आसिफ शेख, गौतम अंबादे, सुहास नानवटकर, मनोज गावंडे, रामाजी उके, शैलेंद्र डोरले, अभिषेक शंभरकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
