पुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी

Pune Encroachment Drive: पुणे मनपा ने मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त किया। उपायुक्त सोमनाथ बनकर ने नागरिकों से संपत्ति खरीदने से पहले दस्तावेज जांचने की अपील की।
पुणे मनपा ने मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त किया। उपायुक्त सोमनाथ बनकर ने नागरिकों से संपत्ति खरीदने से पहले दस्तावेज जांचने की अपील की।
अवैध निर्माणों (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Illegal Construction Demolition: पुणे महानगर पालिका ने शहर में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। सोमवार, 20 जुलाई को अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण निष्कासन विभाग ने मोहम्मदवाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 वर्ग फुट में किए गए अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह अभियान उपायुक्त सोमनाथ बनकर के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भवन विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति के साथ सुरक्षा हेतु पुलिस बल और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे। निर्माण को गिराने के लिए जेसीबी, गैस कटर और ब्रेकर मशीनों का उपयोग किया गया।

अवैध प्लांटिंग न करने की अपील

सोमनाथ बनकर ने नागरिकों को आगाह किया है कि हाल ही में शामिल हुए गांवों में जब तक विकास योजना (डीपी) को अंतिम मंजूरी नहीं मिलती, तब तक अवैध प्लॉटिंग या अनधिकृत निर्माण न करें, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संपत्ति खरीदने से पहले उसके वैध दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। मनपा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस सुरक्षा में हुई कार्रवाई

मनपा की कार्रवाई के दौरान भवन विकास विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे। अवैध निर्माण हटाने के लिए जेसीबी, गैस कटर और ब्रेकर मशीन का इस्तेमाल किया गया।

संपत्ति खरीदने से पहले करें दस्तावेजों की जांच

पुणे मनपा प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसके सभी वैध दस्तावेजों और मंजूरियों की अच्छी तरह जांच कर लें। प्रशासन का कहना है कि अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com