Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैन ट्रस्ट की संपत्ति बिल्डर को बेचने के खिलाफ पुणे में बड़े पैमाने पर मार्च

Pune Jain Trust: सेठ हीराचंद नेमचंद जैन दिगंबर बोर्डिंग की एक प्रमुख संपत्ति निजी बिल्डर को बेचने के प्रस्ताव के खिलाफ जैन समुदाय के हजारों सदस्यों ने पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 18, 2025 | 07:10 PM

जैन ट्रस्ट की संपत्ति बिल्डर को बेचने के खिलाफ पुणे में बड़े पैमाने पर मार्च (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune District: सेठ हीराचंद नेमचंद जैन दिगंबर बोर्डिंग की एक प्रमुख संपत्ति निजी बिल्डर को बेचने के प्रस्ताव के खिलाफ जैन समुदाय के हजारों सदस्यों ने पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।मॉडल कॉलोनी में लगभग 12,000 वर्ग मीटर (3.5 एकड़) में फैली इस आलीशान संपत्ति में कई दशक पुराना जैन बोर्डिंग हाउस और श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। ये दोनों ही 1958 में स्थापित एक धर्मार्थ न्यास ‘सेठ हीराचंद नेमचंद मेमोरियस ट्रस्ट’ का हिस्सा हैं।

पुणे में स्थित ‘गोखले कंस्ट्रक्शन्स’ ने ‘सेठ हीराचंद नेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट’ से 311 करोड़ रुपये में यह संपत्ति खरीदी है। हालांकि, ‘जैन बोर्डिंग बचाव कृति समिति’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ न्यासियों ने डेवलपर के साथ समझौता किया है और न्यास के संविधान का उल्लंघन करते हुए संपत्ति बेच दी है।

धर्मादाय आयुक्त से संपर्क

एचएनडी बोर्डिंग के पूर्व छात्र और ‘एसोसिएशन ऑफ एसएचएनडी हॉस्टल एलुमनाई’ (आशा) के निदेशक आनंद कंकरिया ने कहा, ‘‘धन की कमी और बोर्डिंग की जीर्ण-शीर्ण स्थिति का हवाला देते हुए न्यासियों ने न्यास विलेख में उल्लिखित वैकल्पिक विकल्पों पर विचार किए बिना संपत्ति को बेचने का निर्णय लिया और ऐसा करने की अनुमति के लिए धर्मादाय आयुक्त से संपर्क किया।”

सम्बंधित ख़बरें

6वीं क्लास के बच्चे के साथ गंदा काम, POCSO के तहत केस दर्ज, छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई वारदात

विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी, शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल की बड़ी घोषणा

हर हफ्ते रंग बदलती है वालधुनी नदी, नदी को नाला बनाने के लिए केमिकल कंपनियां जिम्मेदार

अमरावती: लैबर कैंप चोरी मामले में 2 माह बाद आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

बोर्डिंग संरचना की जीर्ण-शीर्ण अवस्था

उन्होंने कहा, ‘‘धर्मादाय आयुक्त ने न्यासियों की इस दलील पर पूरी तरह से भरोसा किया कि बोर्डिंग संरचना जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसके बाद बिक्री को मंजूरी दे दी गई। आशा ने संपत्ति की बिक्री की अनुमति देने वाले धर्मादाय आयुक्त के आदेश को मुंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। मामले में धर्मादाय आयुक्त, सेठ हीराचंद नेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट, गोखले लैंडमार्क एलएलपी और महाराष्ट्र राज्य को प्रतिवादी बनाया गया है।”

शिक्षा और चिकित्सकीय सहायता

कंकरिया ने बताया कि सेठ हीराचंद नेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना 1958 में गरीबों को शिक्षा और चिकित्सकीय सहायता तथा छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। आंदोलन के संयोजकों में से एक और महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के महासचिव अक्षय जैन ने आरोप लगाया कि यह बिक्री अवैध है और इसे लेकर समुदाय के सदस्यों में आक्रोश है।

विरोध मार्च-ज्ञापन सौंपा

उन्होंने कहा, ‘‘आज बोर्डिंग परिसर से पुणे जिलाधिकारी कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली गई। हमने विवादित बिक्री को रद्द करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विरोध मार्च का नेतृत्व जैन मुनि आचार्य गुरुदेव श्री गुप्तिनंदजी महाराज, तीर्थेश ऋषिजी और माताजी महाराज ने किया।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Massive march in pune against sale of jain trust property to builder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 07:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.