पुणे न्यूज (सौ. फाइल फोटो )
Maoist Leader Death Ranchi Hospital: रांची के एक अस्पताल में भर्ती प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक शीर्ष नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस माओवादी नेता का नाम कथित तौर पर पुणे के उस चर्चित मामले से जुड़ा था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। उस पर 1 करोड़ का इनाम रखा गया था।
यह नेता लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था और न्यायिक हिरासत के दौरान उसका उपचार चल रहा था। यह पता चला है की उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने उसके शव को लेने इनकार कर दिया। उसकी पत्नी भी माओवादी नेता है जो जेल में बंद है।
पुणे पुलिस द्वारा दर्ज की गई भीमा कोरेगांव-एलगर परिषद मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसियों ने दावा किया था कि जब्त किए गए दस्तावेजों और पत्रों में इस नेता की संलिप्तता के संकेत मिले थे।
जांच में यह आरोप लगाया गया था कि माओवादी संगठन राजीव गांधी हत्याकांड की तर्ज पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। लेकिन इस नेता के समर्थकों और कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने हमेशा इन आरोपों को निराधार बताया था।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 8 हजार नए पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति
रांची में हुई इस मौत के बाद अब उस पुराने मामले की कानूनी पेचीदगियों और चल रही जांच पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है।