दुनिया में होगी महाराष्ट्र के गणेशोत्सव की धूम, आशीष शेलार कहा इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास

राज्य में जल्द ही सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव गणेशोत्सव का त्योहार मनाया जाने वाला है। जिसको लेकर सरकार ने भी जोरों शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री आशिष शेलार ने इसे विश्व स्तर पर ले जाने कहा।
Maharashtra Government Withdraws 44 Protest Related Cases News
आशीष शेलार (सौजन्य-एक्स) (फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को 'राज्य महोत्सव' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार ने सभी से इस उत्सव को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।

उन्होंने गणेश मंडलों को इस वर्ष के गणेशोत्सव में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंग, ऑपरेशन सिंदूर', स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल 12 किले और पर्यावरण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए नोत्साहित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस बैठक व विधायक सिद्धार्थ शिरोले, हेमंत रासने, पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे थे।

रात 12 बजे तक डीजे बजाने की दी अनुमति

शेलार ने कहा कि इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान सात दिनों तक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति जिलाधिकारियों को दी गई है, जिस पर वे गणेश मंडलों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रसिद्ध गणेश मंडलों और मंदिरों को भक्तों के लिए सीधे प्रसारण के माध्यम से घर से ही दर्शन की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय राज्य आरक्षित पुलिस बल और पुलिस के बैंड शो और डॉग शो आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

उत्सव का हो प्रचार-प्रसार

गणेशोत्सव के लिए एक विशेष लोगों (बोधचिन्ह) का अनावरण किया गया है। एड. शेलार ने कहा कि सरकारी इमारतों और विरासत स्थलों पर इस लोगों के साथ रोशनी की जानी चाहिए, और महत्वपूर्ण चौराहों को भी सजाया जाना चाहिए। विसर्जन मागों पर ड्रोन शो का आयोजन करने और विज्ञापन होर्डिंग्स पर सामाजिक संदेश प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया, उन्होंने विदेशी छात्रों, नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार प्रशासन को अपनी तैयारी करने को भी कहा गया। मंत्री शेलार ने जोर दिया कि गणेशोत्सव में सभी का सम्मान किया जाता चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com