-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Police Save Childrens Trapped In Flood
मौसम की मार के बीच मुंबई पुलिस बनी भगवान, जान को खतरे में डाल बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai News: भारी बारिश ने मुंबई के हालात बिगाड़ दिए हैं, लेकिन फिर भी मुंबई पुलिस बहादुरी से अपना काम कर रही है। मुंबई पुलिस ने स्कूल बसों में फंसे बच्चों की जान बचाकर मानवता की मिसाल दी है।

मुंबई पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai News: मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बीच मुंबई पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल कानून की रक्षक है। बल्कि संकट में फंसे लोगों के लिए सच्चा सहारा भी है। माटुंगा पुलिस ने पुलिस उपायुक्त (जोन-4) रागसुधा आर के कुशल नेतृत्व में ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें ‘मानव देवदूत’ का खिताब दिलाया।
अपनी जान जोखिम में डालकर, भीगते हुए और सीने तक पानी में उत्तरकर पुलिस ने स्कूल बसों में फंसे छोटे बच्चों और छात्राओं को न केवल सुरक्षित निकाला, बल्कि उनके डर को प्यार और हौसले से दूर कर उनके परिवारों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। पिछले तीन दिनों से मुंबई में हो रही भारी बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया था। माटुंगा के किंग सर्कल और गांधी मार्केट इलाके में पानी का स्तर 4-5 फीट तक पहुंच गया, जिससे यातायात ठप हो गया। इसी दौरान डॉन बॉस्को स्कूल की एक बस 4 फीट गहरे पानी में फंस गई।
पानी में एक घंटे से फंसी थी बस
बस में 6 छोटे बच्चे, एक ड्राइवर और एक महिला कर्मधारी सवार थे। बस एक घंटे से अधिक समय से फंसी थी और बच्चे डर के मारे मदद का इंतजार कर रहे थे। बच्चों के अभिभावकों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन हालात गंभीर थे। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। सहायक पुलिस आयुक्त सचिन कदम और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पवार 10 पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
MHADA Update: शिकायतों के समाधान के लिए बनेगा अलग सेल, देवेंद्र फडणवीस का एमएचएडीए को निर्देश
MMRDA Project Status: कासारवडवली-खारबाव पुल परियोजना लटकी, जमीन न मिलने से काम पड़ा धीमा
2011 तक सरकारी जमीन पर रहने वालों को मालिकाना हक, घरों को मिलेगी सनद… राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें :- डेंगू, मलेरिया ने बढ़ायी BMC की टेंशन, भारी बारिश के कारण हुआ इजाफा
बच्चों के चेहरों पर लाए मुस्कान
सीने तक भरे पानी में बहते जल के बीच, पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस दिखाया और सभी 6 बच्चों, ड्राइवर व कर्मचारी को सुरक्षित निकालकर माटुंगा पुलिस स्टेशन पहुंचाया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। उसी इलाके में एक और स्कूल बस फंस गई, जिसमें 44 छात्राएं थीं। इस बार माटुंगा पुलिस ने सायन पुलिस के साथ मिलकर तत्परता दिखाई और सभी छात्राओं को सुरक्षित निकाला। पुलिसकर्मियों ने ममता भरे अंदाज में उनसे बात कर उनके डर को दूर किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए पुलिस ने उन्हें प्यार से सहारा दिया। जब तक कि उनके माता-पिता उन्हें सुरक्षित घर ले जाने नहीं पहुंचे।
Mumbai police save childrens trapped in flood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM













