- Hindi News »
- Maharashtra »
- Designer Idols Of Bappa Are Attracting People
गणेशोत्सव से पहले बप्पा का हो रहा बेसब्री से इंतजार, त्योहार को लगी महंगाई की मार
- Written By: अपूर्वा नायक
जल्द ही पूरे देश में गणेशोत्सव का त्योहार दस्तक देने वाला हैं। इस त्योहार से पहले शहर में गणेश मूर्तियों को लेकर लोगों में जोरदार उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। बड़ी मूर्तियों की फिनिशिंग शुरू हो गई।

गणेशोत्सव (सौ. सोशल मीडिया )
Nagpur News: गणेशोत्सव को लेकर घर-घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 27 अगस्त को शहर के घर-घर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज रहेगी जिसकी वजह से बप्पा की रंग-बिरंगी और डिजाइनर मूर्तियों से चितारओली समेत शहर के विविध स्थानों पर गुलजार हो गया है। आकार के आधार पर 500 से 10,000 रुपये तक की मूर्तियां हैं।
गणेशजी की मूर्तियों के साथ पूजा से संबंधित सामग्री लेने के लिए भी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इसके साथ ही साथ मार्केट में एक गणपति को विराजित करने के लिए एक से बढ़कर कार्डबोर्ड और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग से बने सिंहासन की जगमगाहट देखते ही बनती है। वहीं मूर्तिकार बड़ी मूर्तियों को अंतिम रूप देने के साथ उसे संवारने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।
मूर्तियों को कलर लगाकर फिनिशिंग का कार्य तेजी से शुरू है लेकिन इस बार महंगे हुए रॉ-मटेरियल के कारण बढ़ी महंगाई ने गणपति बप्पा को भी नहीं छोड़ा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बप्पा की मूर्ति की कीमत में 10 से 15 प्रश की तेजी आई है। मिट्टी की छोटी से छोटी मूर्ति के दाम भी 500 रुपये से ऊपर बताये जा रहे हैं। ढाई से 3 फुट से ऊपर की मूर्तियों की कीमतें 5,000 से 6,000 रुपये तक बताई जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाईवे पुलिस का टेंशन हाई: नागपुर रेंज में मई तक 304 लोगों ने गंवाई जान, 3 इलाके बने सबसे खतरनाक
हाथ धोने के दौरान शुरू हुआ विवाद, नागपुर में नाश्ते की दुकान पर बवाल, 27 वर्षीय युवक सामूहिक हमले में की मौत
नागपुर मनपा में स्टेशनरी कांड के बाद अब नया वेतन घोटाला; लकड़गंज जोन से एवजदारों की लिस्ट व ई-मेल गायब
ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने
मूर्तियों की लागत बढ़ी
मूर्तिकारों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष महंगाई बढ़ने से मूर्ति की लागत बढ़ गई है। मालभाड़ा बढ़ गया है जो मिट्टी हमें पिछले 3 से 4 वर्षों पहले तक 4 से 5 हजार रुपए प्रति ट्रॉली मिल जाती थी वह अभी 9,000 रुपए प्रति ट्रॉली आ रही है। इसी तरह अन्य सामग्री भी महंगी हो गई है। ऐसे में प्रतिमाओं की कीमतें तो बढ़ेंगी ही। प्रतिमाओं की लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। लोगों को फिर भी समझाना मुश्किल है. मिट्टी के साथ-साथ रंग, धान, भूसा, पैरा लकड़ी, बारदाना, ब्रश, गोंद, संजीरा जैसी मूर्तियों में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमतों में भी काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। पहले की तुलना में माल भाड़ा बहुत अधिक बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें :- भारी बारिश भी नहीं रोक पायी मनपा कर्मचारियों का आंदोलन, प्रशासन के खिलाफ जमकर बोला हल्ला
अमरावती की मूर्तियां मशहूर
मूर्तियों के विक्रेता बताते हैं कि मिट्टी की गणपति की मूर्तियों के लिए पेण और अमरावती बहुत अधिक मशहूर है। अमरावती में फजलपुरा, एमआईडीसी व अन्य 2-3 जगहों पर बड़ी संख्या में मूर्तियां बनाई जाती हैं। यहां की मूर्तियां काफी आकर्षक रहती हैं। इसके साथ ही 20 किलोमीटर आगे कारसगांव में प्योर मिट्टी की मूर्तियां बनाई जाती है। यहां के मिट्टी की मूर्तियों की फिनिशिंग देखते बनती है। यहां के गणपति की मूर्तियां पीओपी को टक्कर देती हैं। पीओपी की मूर्तियों से कहीं कम नहीं लगती। पुणे, मुंबई, औरंगाबाद और हैदराबाद में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां ही अधिक बनती हैं।
Designer idols of bappa are attracting people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाडली बहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अमरावती में 607 पुरुषों ने महिला बनकर लिया लाभ
Jun 15, 2026 | 12:59 PM‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
Jun 15, 2026 | 12:58 PMहाईवे पुलिस का टेंशन हाई: नागपुर रेंज में मई तक 304 लोगों ने गंवाई जान, 3 इलाके बने सबसे खतरनाक
Jun 15, 2026 | 12:57 PMमहाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PMनेपानगर CHC का पोस्टमार्टम रूम बना बदहाली की मिसाल, न दरवाजे हैं न खिड़की, शवों की रखवाली करने को मजबूर परिजन
Jun 15, 2026 | 12:54 PMसमृद्धि महामार्ग बनेगा ‘फ्लावर हाईवे’, दोनों ओर लगाए जाएंगे खुशबूदार और रंग-बिरंगे पौधे
Jun 15, 2026 | 12:53 PMRam Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बढ़ा बवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Jun 15, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM













