- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Maharashtra S Weather Is In A Mixed Mood Heatwaves And Rain Expected Elsewhere
महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं लू तो कहीं बारिश के आसार
विदर्भ और मराठवाड़ा में हीटवेव के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। जानें मौसम का हाल और सावधानियों के बारे में।

Maharashtra Weather Update: एक तरफ हीटवेव, दूसरी ओर बारिश की संभावना विदर्भ-माराठवाड़ा में गरजचमक के साथ होगी वर्षा। पुणे, नवभारत न्यूज नेटवर्क के अनुसार, महाराष्ट्र में इन दिनों गर्मी की तीव्रता काफी बढ़ गई है और अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क व गर्म बना हुआ है।
तटीय इलाकों में उमस महसूस हो रही है, वहीं कुछ स्थानों पर लू का असर भी देखा जा रहा है। 13 और 14 मार्च को विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मुंबई, ठाणे और पालघर समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर लू चल सकती है। पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और अहमदनगर में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध
अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा
वैश्विक तनाव का असर: अमरावती में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता, पुलिस सुरक्षा में वितरण
गोंदिया-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट सेवा पर संकट: 1 मई से बंद होने की संभावना
पुणे मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सखा सानप के अनुसार, पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों से घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
राज्य में फिलहाल अकोला जिले में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि पुणे में आज 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मुंबई सहित समुद्र तटीय इलाकों में भी तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।
कुछ जगहों पर सुबह के समय प्रदूषण के कारण धुंध जैसी परत दिखाई दी, हालांकि इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विदर्भ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अगले दो दिनों में मुंबई और कोंकण क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई गई है। विदर्भ और कोंकण में लू का प्रभाव इस समय गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रतिचक्रवाती स्थिति बनने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ गया है।
हालांकि पूरे राज्य में लू की स्थिति नहीं है, लेकिन विदर्भ और कोंकण में कुछ स्थानों पर लू का प्रभाव देखा जा सकता है। वहीं 14 मार्च के बाद विदर्भ और मराठवाड़ा में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
Maharashtra s weather is in a mixed mood heatwaves and rain expected elsewhere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BAN vs PAK: निर्णायक मुकाबले में बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल, सीरीज जीतने उतरेगा बांग्लादेश
Mar 13, 2026 | 07:46 AMईरान के स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमला… सैकड़ों मासूमों की मौत, क्या ट्रंप बनेंगे युद्ध अपराधी?
Mar 13, 2026 | 07:37 AM‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 14वें दिन भी कमाई बरकरार, इस मामले में ‘बॉर्डर 2’ को छोड़ा पीछे
Mar 13, 2026 | 07:32 AMसावरकर टिप्पणी मामला: नाशिक अदालत ने राहुल गांधी को दी राहत, मानहानि केस बंद
Mar 13, 2026 | 07:30 AMIPL 2026 के लिए BCCI ने जारी किया नया दिशा-निर्देश, प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए भी लेनी होगी परमिशन
Mar 13, 2026 | 07:26 AMHeritage Crisis: ईरान की ऐतिहासिक विरासतों पर जंग की मार, यूनेस्को ने जताई गंभीर चिंता, कई विश्व धरोहरें तबाह
Mar 13, 2026 | 07:17 AMकेरल चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं 3 सीटें
Mar 13, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM














