महाराष्ट्र में शीतलहर, पुणे का तापमान 7.9°C पर पहुंचा, IMD ने कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया
Maharashtra Cold Wave: महाराष्ट्र में शीतलहर बढ़ी और पुणे में तापमान 7.9°C तक गिर गया। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहेगी और कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र में शीतलहर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Weather: पूरे महाराष्ट्र में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। पुणे में भी ठंड ने तेज़ी पकड़ ली है और तापमान में भारी गिरावट के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस साल राज्य में हर कुछ दिनों में मौसम बदल रहा है। सर्दियों की शुरुआत से ही कभी शीतलहर, तो कभी बादल छाए रहने जैसी स्थितियां लगातार देखी जा रही हैं। उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण मध्य महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से ठंड तेज़ हुई है।
इसी वजह से पुणे और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुणे में लगातार तीसरे दिन पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को पुणे शहर में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह कड़ाके की ठंड महसूस हुई। दिन में भी हवा में ठंडक बनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।
और तापमान गिरा
सुबह की तेज़ हवाओं के कारण शहर में ठंड और बढ़ गई। सुबह 9 बजे तक लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन गर्माहट ज्यादा महसूस नहीं हुई। शाम के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम शुष्क होने के कारण आसमान साफ़ रहा, जिससे तापमान और गिरा। उपनगरों में ठंड का असर अधिक दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
पुणेकरों में ठंड का उत्साह
इस बीच, पुणेकरों में ठंड का उत्साह भी बढ़ गया है। कई लोग सुबह और शाम पहाड़ियों और पार्कों में घूमने निकल रहे हैं। नागरिक विभिन्न तरह के स्वेटर, शॉल और जैकेट पहनकर ठंड का आनंद ले रहे हैं। उपनगरों व आसपास के इलाकों में सोसाइटियों और दुकानों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड अलाव जलाकर गर्मी ले रहे हैं। IMD का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में भी पुणे में ठंड का असर जारी रहेगा।
ये भी पढ़े: Thane Municipal Corporation और जापान एमएलआईटी में समझौता, डिजिटल गवर्नेंस को नई रफ्तार
राज्य में मौसम कैसा रहेगा?
मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव जारी रहने की संभावना है। अहमदनगर, सोलापुर, पुणे, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नांदेड़, लातूर, हिंगोली, परभणी, बीड, छत्रपति संभाजीनगर, गोंदिया, वर्धा और नागपुर जिलों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
