सर्दी में स्वेटर और जैकेट पर न दिखें रोएं, अपनाएं ये कारगर टिप्स और पाएं नया जैसा लुक

Winter Wear Hacks: अक्सर ऐसा होता है कि, सर्दी के मौसम में लिए नए ऊनी कपड़े एक साल बाद या कुछ महीनों में ही खराब होने लगते है। इन ऊनी कपड़ों पर रोएं नजर आते है।
सर्दी के कपड़ों में रोएं निकालने के टिप्स
सर्दी के कपड़ों में रोएं निकालने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Winter Wear Hacks: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में ठंड के तापमान से बचने के लिए हर कोई ऊनी कपड़े और रजाई कंबल निकालना शुरु कर दिए है। सर्दी के मौसम में इन सभी स्वेटर, ऊनी कपड़े, जैकेट, शॉल और मफलर को पहनने से गर्माहट का अहसास होता है। अक्सर ऐसा होता है कि, सर्दी के मौसम में लिए नए ऊनी कपड़े एक साल बाद या कुछ महीनों में ही खराब होने लगते है। इन ऊनी कपड़ों पर रोएं नजर आते है।

इस रोएं आने की वजह से सभी गर्म कपड़े नए होने के साथ ही पुराने और बेजान से नजर आते है। गर्म कपड़ों पर नजर आने वाले रोएं को हटाने के लिए आज हम आपको कुछ खास बातों की जानकारी दे सकते है।

कैसे आते है कपड़ों पर रोएं

यहां पर सर्दियों के मौसम या फिर किसी भी मौसम में कपडे़ को धोने, सुखाने के दौरान उनके रेशे एक-दूसरे से टकराते हैं, इस लगातार रगड़ने के कारण कुछ धागे कपड़े की सतर से निकलकर उलझ जाते हैं और छोटे-छोटे गोले बन जाते है। इसे रोएं कहा जाता है। इस तरह के रोएं अक्सर कपड़ों के फैब्रिक पर निर्भर करता है इसमें एक्रिलिक ,पॉलिएस्टर या नायलॉन से बने होते हैं। इन कपड़ों पर रोएं अक्सर बनते है।

ऊनी कपड़े धोने और सुखाने का तरीका

ऊनी कपड़ों में रोएं न पड़े इसके लिए धोने और सुखाने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। इसके लिए कपड़ों को सीधे तौर पर धोने की बजाय अंदर की ओर पलटकर धोएं इससे बाहरी सतह पर रगड़ कम पड़ती है। इस ऊनी कपड़ों के लिए आपको माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करना चाहिए। अगर आप हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल करेंगे तो यह कपड़े के धागों को तोड़ता है। मशीन में कपड़ों को धोते समय जेंटल या वुलन साइकल चुनें बहुत कम गर्म पानी ऊनी कपड़ों पर नुकसान पहुंचाता है और रोएं बनने की संभावना बढ़ जाती है. इससे फाइबर मुलायम रहता है और रगड़ कम होती है। कपड़ों को अलग-अलग धोना सही होता है।

ऊनी कपड़ों और जींस या कॉटन के साथ धोने से बचना चाहिए नहीं तो सभी कपड़ों के धागे आपस में उलझ सकते है। ऊनी कपड़ों को धोने के बाद सुखाने के लिए ज्यादा तेज धूप में नहीं ले जाना चाहिए। तेज धूप की चपेट में आने से कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है।साफ तौलिए पर बिछाकर सुखाएं. अगर ड्रायर में सुखा रहे हैं तो लो हीट सेटिंग पर रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com