महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड की दस्तक, जलगांव का तापमान 9.2 डिग्री तक गिरा
Maharashtra Cold Wave: महाराष्ट्र में ठंड का असर बढ़ा, जलगांव का तापमान 9.2 डिग्री तक गिरा। नासिक, पुणे समेत कई शहरों में ठंड बढ़ी, अगले कुछ दिनों तक पारा नीचे रहेगा ।
- Written By: आंचल लोखंडे
राज्य में बढ़ी ठंड की दस्तक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Temperatures Drop: राज्य में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन जलगांव का पारा सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहा।
इस बार राज्य में सबसे पहले उत्तर महाराष्ट्र में सर्दी ने दस्तक दी है। जलगांव जिला सबसे ठंडा दर्ज हुआ है, जहां लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इसके बाद विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार को ठंडे रहे प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
जलगांव – 9.2, गोंदिया – 10.5, नासिक – 10.7, मालेगांव – 11.2, अहमदनगर – 11.4, अमरावती – 11.7, पुणे – 13.4, महाबलेश्वर – 12.5, सातारा – 13.5, छत्रपति संभाजीनगर – 12.4, परभणी – 13.5, अकोला – 12.5, बुलढाणा – 13.7, नागपुर – 12.6, वाशिम – 11.8, वर्धा – 12.9, यवतमाल – 11.4।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
ये भी पढ़े: मनचले की जमकर हुई धुनाई, नागरिकों ने सिखाया सबक, बच्चियों से करता था छेड़खानी
पुणे में लगातार बढ़ रहा सर्दी का असर
मंगलवार को पुणे का न्यूनतम तापमान फिर से 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर शहर में ठंडक का असर महसूस किया गया। नागरिक सुबह से ही गरम कपड़ों में बाहर निकलते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी तरह ठंड बनी रहेगी और 18 से 20 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।
ठंड की लहर कब घोषित की जाती है?
जब न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे चला जाता है और औसत तापमान में 4.5°C से अधिक की गिरावट दर्ज की जाती है, तब ठंड की लहर घोषित की जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में तापमान और भी नीचे आने की संभावना है।
राज्य में मौसम की वर्तमान स्थिति
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव का असर दक्षिणी राज्यों में अधिक महसूस किया जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र पर इस स्थिति का सीधा प्रभाव नहीं है, लेकिन उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं अब सोलापुर तक पहुंच चुकी हैं।इसके परिणामस्वरूप नाशिक, नगर, औरंगाबाद, जालना, बीड, नांदेड़ और परभणी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। विदर्भ में तापमान तेजी से गिर रहा है, विशेष रूप से चंद्रपुर, वर्धा, अकोला और अमरावती में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
ठंड बढ़ रही है, सावधानी बरतें
सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें। मौसम बदलने के इस दौर में सर्दी और बुखार की संभावना बढ़ जाती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें, ऐसा आवाहन किया गया है।
