केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने सरकार को दिया निर्देश
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में महाराष्ट्र विधानसभा ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार को मामले की गहन जांच के लिए SIT गठित करने का आदेश दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने
केतन अग्रवाल हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ketan Agarwal Murder Case SIT Probe: पुणे के मशहूर बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। सदन ने राज्य सरकार को इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की परतों को खोलने के लिए तुरंत एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्देश दिया है।
विधानसभा में गूंजा केतन हत्याकांड का मामला
पुणे के चर्चित रियल एस्टेट डेवलपर केतन अग्रवाल की बेरहमी से की गई हत्या का मामला अब राजनीतिक गलियारों में पूरी तरह गरमा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी राजू खरे ने बिना किसी देरी के इस पर बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिया कि इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने और असली मास्टरमाइंड को बेनकाब करने के लिए एक उच्च स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया जाए, जो समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
NCP विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक सुनील शेलके ने महाराष्ट्र विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और मांग की कि हत्या के मामले में गोयल के परिवार को भी आरोपी बनाया जाये। उन्होंने दावा किया कि गोयल परिवार ने अग्रवाल परिवार से सिया के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी छिपाई थी और कहा कि हत्या का मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाना चाहिए। खरे ने सरकार को हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
भंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
लोहगढ़ किले पर 18 जून को हुई थी केतन की मौत
बता दें कि 18 जून को पुणे के लाेहगढ़ किले पर खाई में गिरने से बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। पहले इसे एक हादसा बताया गया था। लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच के बाद इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए। केतन की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुणे की कोर्ट ने 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को पुणे ग्रामीण पुलिस पूछताछ कर रही है।
सिया और चेतन ने केतन को खाई में धकेला
पुणे पुलिस के मुताबिक 19 जून को सिया गोयल का जन्मदिन था। इसके लिए 18 जून को सिया और केतन अग्रवाल लोहगढ़ किले पर गए थे। सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को यहां बुलाया था। केतन को फोटो खिंचवाने के बहाने खाई के पास खड़ा किया। जैसे ही केतन का ध्यान भटका सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- ‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
केतन खाई में गिरने के बाद सिया ने शोर मचाना शुरू किया। पहले सिया ने बताया कि फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से केतन खाई में गिरा। लेकिन जांच के बाद सिया की थ्योरी गलत निकली। पुलिस ने सिया और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।
