Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती

Aaditya Thackeray Slams Sanjay Dina Patil: सांसद संजय दीना पाटिल द्वारा पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने पर भड़के आदित्य ठाकरे ने उन्हें पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 25, 2026 | 04:02 PM

आदित्य ठाकरे और संजय दीना पाटिल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Aaditya Thackeray On Sanjay Dina Patil: उत्तर-पूर्वी मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल द्वारा ऑन-कैमरा मीडियाकर्मियों को अपशब्द कहने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। शिवसेना (यूबीटी) का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए पाटिल के इस दुर्व्यवहार पर पूर्व मंत्री और ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने बेहद कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है।

आदित्य ठाकरे ने संजय दीना पाटिल को सार्वजनिक रूप से आड़े हाथों लेते हुए उन्हें तुरंत अपने सांसद पद से इस्तीफा देने की खुली चुनौती दी है। आदित्य ठाकरे ने इस पूरी घटना को लोकतंत्र और चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए शिंदे गुट और भाजपा के नए गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया है।

संजय दीना पाटिल पर बरसे आदित्य ठाकरे

पत्रकारों के साथ हुई इस बदतमीजी का वीडियो सामने आने के बाद विधायक आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि मूर्खों के प्रतिनिधि बन गए हैं। सत्ता के नशे में चूर होकर ये खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं और मुंबई की सड़कों पर सरेआम दादागिरी पर उतर आए हैं। पत्रकारों को धमकाना और कार्यकर्ताओं को डराना ही अब इनका असली चरित्र बन गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने फडणवीस सरकार को दिया निर्देश

370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च

भंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप

ये भी पढ़ें- बच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार

आज ही इस्तीफा दो और चुनाव लड़ो’

सांसद संजय दीना पाटिल को सीधे ललकारते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, “अगर आपमें और आपके नए आकाओं में थोड़ी भी हिम्मत, नैतिकता और शर्म बची है, तो आज ही अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दीजिए। जनता ने आपको उद्धव ठाकरे के नाम और शिवसेना (UBT) के सिंबल पर चुनकर संसद भेजा था। गद्दारी करके पाला बदलने के बाद अब पत्रकारों को धमकाने के बजाय मैदान में आइए, इस्तीफा दीजिए और भाजपा या इन मूर्खों के दम पर दोबारा चुनाव का सामना कीजिए। जनता आपको आपकी सही जगह दिखा देगी। अगर असली मर्द हैं तो यह हिम्मत करके दिखाएं।”

‘5 लोगों की हत्या’ और ‘श्मशान घाट’ वाले पुराने बयानों से शुरू हुआ था पूरा विवाद

दरअसल, यह पूरा सियासी घमासान संजय दीना पाटिल के उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने ठाकरे गुट के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा था, “जो भी मेरे रास्ते में आएगा, उसे मैं या तो अस्पताल भेजूंगा या श्मशान घाट। हमने एक बार अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी थी।” इस बयान के बाद शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पाटिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

इसी शिकायत और उनकी बेटी व ठाकरे गुट की पार्षद राजुल पाटिल के बारे में जब पत्रकार शुक्रवार को सवाल पूछने पहुंचे, तो पाटिल पुलिस के सामने ही भड़क गए और मीडिया को कैमरे पर ही जान से मारने की धमकी दे डाली। अब इसी धमकी वाले वीडियो को लेकर ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है।

Aaditya thackeray challenges mp sanjay dina patil to resign journalists threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.