- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Local Bjp Leader Of Pimpri Chinchwad Restless Rebellion In Ncp Is Raising Concerns About Municipal Elections
NCP में बगावत से पिंपरी-चिंचवड़ के स्थानीय BJP नेता बेचैन, जानें क्या है कारण
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की बगावत से शहर बीजेपी में चिंता देखने को मिल रही हैं। अजित पवार (Ajit Pawar) के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद महानगरपालिका (Municipal Elections) पर कब्जा करने वालों में बेचैनी बढ़ गई है। अब स्थानीय नेता सवाल पूछ रहे हैं कि महानगरपालिका चुनाव में किस मुंह से वोट मांगेगे।
पूर्व विधायक विलास लांडे को छोड़कर, पूर्व महापौर संजोग वाघेरे, पूर्व विपक्षी नेता विट्ठल उर्फ नाना काटे, पूर्व उप महापौर प्रभाकर वाघेरे, पूर्व नगरसेवक मोरेश्वर भोंडवे, भाऊसाहेब भोईर और अन्य नेताओं ने अजीत पवार से मुलाकात की और कहा कि हम आपके साथ हैं।
हवा का रूख भांपकर करेंगे फैसला
पूर्व विधायक विलास लांडे की केबिन में शरद पवार की तस्वीर है। लांडे ने कहा कि शरद पवार उनके भगवान हैं, वह हमेशा उनके साथ रहेंगे, लेकिन एनसीपी में कई अन्य पदाधिकारी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे। अपने फैसले को वे बयां नहीं कर रहे हैं। वे अभी वेट एंड वाच की भूमिका में है। कहा जा रहा है कि हवा का रुख किधर होगा, इसके आधार पर उनकी स्थिति बदलेगी। कई लोग जो पद पर नहीं हैं वे कह रहे हैं कि हम शरद पवार के साथ हैं। लेकिन, अपनी पार्टी के इच्छुकों को नगरसेवक बनाने का सपना देखने वालों ने अंदरुनी दरवाजे से अजीत पवार से रिश्ता बना रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका की स्थायी समिति में विकास प्रस्तावों को मंजूरी
पिंपरी-चिंचवड़: स्मार्ट सिटी के नाम पर 1400 करोड़ खर्च, फिर भी योजनाएं अधूरी; मनपा पर हर साल 50 करोड़ का बोझ
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में 52 करोड़ का घोटाला आरोप; फर्जी बिल, जाली हस्ताक्षरों से ‘तिजोरी पर डाका’!
बीजेपी के पदाधिकारी भ्रमित हो गए हैं
दूसरी ओर, पिंपरी-चिंचवड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सक्रिय हो गए हैं, तो बीजेपी के पदाधिकारी भ्रमित हो गए हैं। अगर भविष्य में राज्य और शहर में कोई बदलाव होता है, तो भी इसका असर हमारे काम पर नहीं पड़ेगा, यह राय कुछ कार्यकर्ता व्यक्त कर रहे हैं।
महानगरपालिका की योजनाओं का विरोध जारी रखेगी एनसीपी!
एनसीपी ने बार-बार लैकवेल, भूमिगत फाइबर ऑप्टिक केबल, मशीन द्वारा सड़क की सफाई, संपत्ति भू-सर्वेक्षण आदि का विरोध किया है, जिन्हें बीजेपी की महत्वपूर्ण परियोजनाएं माना जाता है। तो अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन परियोजनाओं का विरोध जारी रहेगा। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका पर बीजेपी का कब्जा होने के बाद स्थानीय नेताओं ने सीधे तौर पर एनसीपी को घेरा था। पिछले पांच साल से इन नेताओं ने महानगरपालिका में सिर्फ अपना प्रभाव जमाने की कोशिश की है। कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से सीधे तौर पर अजित पवार की आलोचना की। इन नेताओं ने महानगरपालिका में सत्ता काबिज करने के बाद पिछले दरवाजे से कई टेंडर हासिल कर लिए। इससे सैकड़ों करोड़ रुपए के काम पूरे किए गए, लेकिन अब अगर अजित पवार बीजेपी के सहयोगी बन गए हैं तो बीजेपी के स्थानीय नेता सोच रहे हैं कि पिंपरी-चिंचवड़ का नेता कौन होगा, इतने सालों की कोशिशों के बाद क्या हासिल होगा, क्या उनकी मेहनत बेकार जाएगी। साथ ही इस घटना से कुछ नेताओं का मंत्री बनने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। इसलिए शहर के स्थानीय बीजेपी नेताओं में इस समय बेचैनी है।
Local bjp leader of pimpri chinchwad restless rebellion in ncp is raising concerns about municipal elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














