Pune में दो दिनों में दो स्थानों पर तेंदुआ दिखा, नागरिकों से सावधानी की अपील

Pune News: औंध और लोहगांव में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और टीमों ने रातभर सर्च किया। नागरिकों से सुबह-शाम सतर्क रहने और तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
Leopard
तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Leopard Spotted In Pune: पुणे के औंध और लोहगांव परिसर में पिछले दो दिनों में तेंदुए के दिखने के कारण वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी सतर्कता जारी कर दी है। सहायक वन संरक्षक मंगेश ताटे ने पत्रकार परिषद में जानकारी दी है कि रविवार सुबह औंध की एक सोसायटी के सीसीटीवी में दिखा प्राणी असली तेंदुआ है और वह कोई AI वीडियो नहीं है।

तेंदुए की तलाश के लिए रात को देर तक ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और टीमों ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि, प्राणी नहीं मिला। वन अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि तेंदुआ मानव बस्ती से दूर चला गया होगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गन्ने की कटाई के मौसम के कारण निवास स्थान बदलने वाले तेंदुए अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।

मॉनिटरिंग के बाद पकड़ने के प्रयास तेज

  • लोहगांव परिसर में दिखने वाला तेंदुआ पहले से ही वहां पर स्थायी रूप से मौजूद है और एयरपोर्ट परिसर में चल रही मॉनिटरिंग के बाद उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
  • इस संबंध में सोमवार को एयरपोर्ट प्रशासन के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक होने की जानकारी दी गई।
  • सहायक वन संरक्षक ताटे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह और शाम को अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
Navbharat Live
navbharatlive.com