Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के डैमों में बढ़ा पानी लेकिन कटौती जारी, मनपा की शर्त- 85% भरने पर ही मिलेगी राहत, पालकी उत्सव में छूट

Pune Dam Water Supply: खड़कवासला डैम श्रृंखला में पानी बढ़ने के बावजूद पुणे में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति जारी रहेगी। मनपा के अनुसार, पालकी उत्सव के दौरान 9 से 11 जुलाई तक कटौती नहीं होगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 06:25 PM

पुणे डैम (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Khadakwasla Dam Water Level: खड़कवासला डैम श्रृंखला के कैचमेंट एरिया में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण डैमों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। पानशेत और वरसगांव डैमों में पिछले तीन दिनों में करीब 0.5 टीएमसी पानी का इजाफा हुआ है। इससे पुणे शहर की जलापूर्ति को लेकर उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन फिलहाल नागरिकों को पानी की कटौती से राहत नहीं मिलने वाली है। पुणे मनपा ने स्पष्ट किया है कि जब तक चारों मुख्य डैमों में कुल मिलाकर 80 से 85 प्रतिशत तक जल भंडारण नहीं हो जाता है तब तक शहर में लागू एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की व्यवस्था जारी रहेगी।

जलापूर्ति विभाग नंदकुमार जगताप कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन शहर की जलापूर्ति को पूरी तरह सामान्य करने के लिए डैमों का कम से कम 80-85 प्रतिशत तक भरना बेहद आवश्यक है। एहतियात के तौर पर फिलहाल पानी की कटौती जारी रहेगी।

महापौर पीएमसी  मंजुषा ने बाताया नागपुरे संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियों के पुणे प्रवास के दौरान वारकरियों को बड़ी राहत मिलेगी। 9 और 10 जुलाई को पालकियों के शहर में रात्रि विश्राम तथा 11 जुलाई को प्रस्थान के दौरान पानी की कटौती को पूरी तरह समाप्त कर प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

राज ठाकरे के सीएम को लिखे लेटर पर भड़के अमित साटम, बोले- कुछ लोग सिर्फ घर पर बैठ कर पोस्ट करते हैं

Clinical Establishment Bill पर IMA की आपत्ति, टाकलकर बोले- मरीजों के हित में बने व्यवहारिक और पारदर्शी कानून

Tata Memorial Hospital बड़ी की खोज! कैंसर मरीजों के लिए 350 रुपए का पपीता बनेगा रामबाण

रेड अलर्ट के बीच ठाणे-पालघर के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

यह भी पढ़ें:- मुंबई में 48 घंटे में 280 मिमी बारिश के बाद भी नहीं थमी सेंट्रल रेलवे, 210 पंपों की मदद से ट्रैक रहे पूरी तरह

इस बार लेट आया मानसून

शुक्रवार, 3 जुलाई की शाम 5 बजे तक खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर डैमों में कुल 4.18 टीएमसी उपयोगी जल भंडार दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यदि कैचमेंट एरिया में बारिश का यही सिलसिला जारी रहा, तो जल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले पंद्रह दिनों से पुणे में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल संसाधन विभाग के पिछले दस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, इस समय 4।18 टीएमसी जल भंडार के साथ वर्ष 2026 पांचवें स्थान पर है। लेकिन वर्ष 2016, 2019 और 2022 में इसी अवधि के दौरान तीन टीएमसी से भी कम पानी उपलब्ध था।

Khadakwasla dam pune water level pmc water cut palkhi festival update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 06:24 PM

Topics:  

  • Khadakwasla
  • Maharashtra News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.