ठाणे-पालघर के सभी स्कूल बंद (सोर्स - सोशल मीडिया) 
ठाणे

रेड अलर्ट के बीच ठाणे-पालघर के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Thane Palghar Red Alert: ठाणे और पालघर में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 4 जुलाई को सभी आंगनवाड़ी, सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

रूपम सिंह

Thane Heavy Rain School Holiday: ठाणे और पालघर जिले में हो रही भारी बारिश को लेकर 4 व 5 जुलाई को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद ठाणे और पालघर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

ठाणे जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने शनिवार 4 जुलाई को जिले की सभी आंगनवाड़ियों तथा सरकारी, अनुदानित एवं निजी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय आपदा व्यवस्थापन अधिनियम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों तथा मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के आधार पर लिया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरिः डॉ. पांचाल

जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया कि ठाणे जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलदारों, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पालघर में मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। पालघर जिले में कुदरत का कहर बरस रहा है। मौसम विभाग ने जिले में 4 और 5 जुलाई को रेड अलर्ट घोषित किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। बढ़ते खतरे और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई