Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा

Ketan Aggarwal Case Siya Goyal Google Search History: केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल की गूगल सर्च हिस्ट्री से इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस का कनेक्शन सामने आया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 02:35 PM

सोनम रघुवंशी और सिया गोयल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Siya Goyal Sonam Raghuvanshi Google Search: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की साइबर और डिजिटल जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल के मोबाइल की गूगल सर्च रिपोर्ट से पता चला है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले उसने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए चर्चित ‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी द्वारा की गई गलतियों का गहन अध्ययन किया था।

पुलिस द्वारा क्राइम सीन री-क्रिएट करने और डिजिटल साक्ष्य जुटाने के बाद यह डिजिटल कुंडली सामने आई है। फिलहाल, 18 जून 2026 को हुए इस हत्याकांड की दोनों मुख्य कड़ियों, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को पुणे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में येरवडा सेंट्रल जेल भेज दिया है।

क्या कस्टडी में महिला से होती है मारपीट, सिया ने गूगल से पूछे थे ये सवाल

पुलिस जांच दल को सिया गोयल की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री खंगालने पर कुछ ऐसे अजीबोगरीब और शातिर सवाल मिले हैं, जो उसने वारदात से पहले और बाद में गूगल पर सर्च किए थे। सिया ने गूगल पर खोजा था कि “क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है?” और “मर्डर के बाद पुलिस संदिग्धों से किस तरह पूछताछ करती है?”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार

काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे

Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा

मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा, उसने इंदौर पुलिस द्वारा सोनम रघुवंशी से पूछे गए सवालों की सूची और “सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से जमानत कैसे मिली?” जैसे कानूनी पहलुओं को भी ऑनलाइन खंगाला था। शुरुआत में दुर्घटना माने जाने वाले इस केस में अब साफ हो चुका है कि 18 जून 2026 को ऐतिहासिक लोहागढ़ किले की खाई में केतन को धक्का देने की पूरी क्रोनोलॉजी पहले से फिक्स थी।

ये भी पढ़ें- शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक

सोनम रघुवंशी की कमियों से सीखकर सिया ने तैयार किया था ‘परफेक्ट मर्डर’ का प्लान

पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सिया गोयल ने इंदौर के राजा रघुवंशी कांड की खबरों को न सिर्फ पढ़ा, बल्कि उस अपराध की कमियों पर पूरी रिसर्च भी की। दोनों मामलों में सबसे बड़ी समानता यह है कि राजा रघुवंशी और केतन अग्रवाल दोनों को ही उनके करीबियों द्वारा ऊंचाई से खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतारा गया था।

पुलिस का मानना है कि सिया ने सोनम रघुवंशी की उन गलतियों को नोट किया जिनकी वजह से इंदौर पुलिस ने उसे पकड़ा था। उन गलतियों से सीख लेकर सिया ने एक बेहतर फुल-प्रूफ योजना बनाई। उसने वारदात के समय खुद को बेकसूर साबित करने और घटना स्थल से दूर होने के झूठे सबूत (Alibi) भी पहले से ही तैयार कर लिए थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

येरवडा जेल में बंद हैं आरोपी सिया और चेतन

सिया गोयल ने खुद को बचाने के लिए जितने भी इंतजाम किए थे, साइबर पुलिस की तकनीकी मुस्तैदी के आगे वे सभी धरे के धरे रह गए। डिजिटल साक्ष्यों ने दोनों मामलों के बीच के इस गुप्त कनेक्शन को पूरी तरह उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह ऑनलाइन डेटा अदालत में सिया की आपराधिक मानसिकता और सोची-समझी साजिश को साबित करने में सबसे बड़ा हथियार बनेगा।

फिलहाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी येरवडा जेल की सलाखों के पीछे अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं। साइबर सेल को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मोबाइल और लैपटॉप की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद इस मर्डर केस के कई और छिपे हुए पन्ने जनता के सामने आएंगे।

Ketan aggarwal murder case siya goyal google search history indore raja raghuvanshi case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.