Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया, बाली में प्री-वेडिंग शूट रोकने के लिए फाड़ा था पासपोर्ट

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। केतन और सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले से थे, लेकिन इसे रोकने के लिए सिया ने केतन का पासपाेर्ट फाड़ दिया था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 24, 2026 | 04:08 PM

केतन अग्रवाल और सिया गोयल (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pre-Wedding Shoot Passport Destroy:  पुणे के 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। केतन की हत्या के मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

सिया गोयल और केतन अग्रवाल के परिवार में व्यावसायिक रिश्ते थे। दोनों इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सिया-केतन की शादी तय कर दी थी। बताया जाता है परिवर वालों ने दोनों से इस बारे में पूछा नहीं था। इस रिश्ते से केतन तो खुश था, लेकिन सिया ने अपनी नाराजगी माता-पिता के सामने रख दी थी। सिया के पिता प्रवीण गोयल मसाला व ड्राय फूट का कारोबार करते है, जबकि केतन के पिता विशाल अग्रवाल बिल्डर हैं।

केतन और सिया की फरवरी महीने में सगाई हुई थी और नवंबर में शादी होने वाली थी। इसके पहले सिया का 19 जून को जन्मदिन था, जिसके लिए उसके पिता ने महाबलेश्वर में पार्टी रखी थी, लेकिन सिया ने वहां जाने से इंकार कर दिया था। हालांकि दोनों केतन ने सिया के जन्मदिन को लेकर खास तैयारी की थी और दाेनों ने घूमने का प्लान बयाना था।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में 49 कैफे और हुक्का लाउंज पर बुलडोजर चला की अनैतिक गतिविधियों पर सबसे बड़ी चोट!

मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल

पुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण

भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन

प्री-वेडिंग शूट के लिए केतन और सिया को जाना था बाली

केतन और सिया को उनके परिवारवाले प्री-वेडिंग शूट के लिए इंडोनेशिया के बाली भी भेज रहे थे, जिसके लिए सारी बुकिंग भी करा ली गई थी। उन्हें बाली के लिए मुंबई से फ्लाइट पकड़ना था। इसके लिए 6 जून को वे पुणे से मुंबई के लिए निकले। इस दौरान केतन की बहन और सिया का भाई भी उनके साथ था।

सिया ने केतन का पासपोर्ट फाड़कर टाॅयलेट में फ्लश किया

कहा जा रहा है कि सिया को बाली नहीं जाना था इसके लिए उनसे पुणे से मुंबई जाते समय एक प्लान बनाया। रास्ते में जब सभी लोग एक रेस्टारेंट पर रुके तो सिया ने कार से सामान निकालने का बहाना बनाया। उसने केतन के बैग से उसका पासपोर्ट निकाला और टाॅयलेट में जाकर उसे फाड़कर फ्लश कर दिया। एयरपोर्ट पहुंचने पर जब पासपोर्ट नहीं मिला तो उनका बाली जाना कैंसल हो गया।

केतन का पासपोर्ट न मिलने की बात भी सिया ने अपने होने वाले ससुर विशाल अग्रवाल को फोन करके बताई थी। केतन के पिता ने सिया को दिलासा देते हुए कहा था कि जल्द ही पासपोर्ट बनाकर दोनों को बाली भेज देंगे। पासपोर्ट फाड़ने की बात सिया गाेयल ने पुणे पुलिस जांच में कबूली है।

केतन को सिया और चेतन की दोस्ती के बारे में पता था

केतन अग्रवाल लंदन से MBA की पढ़ाई करके आया था। सिया अपने पिता का बिजनेस संभाल रही थी। कहा जा रहा है कि इस हत्याकांड का आरोपी यानी चेतन चौधरी, सिया का दोस्त है यह बात केतन को पता थी लेकिन वह दोनों के बीच चल रहे अफेयर से अंजान था। सिया ने केतन को बताया था कि चेतन उसका अच्छा दोस्त है।

यह भी पढ़ें:- भीषण गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की गलती… और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज

केतन और सिया की शादी तोड़ने के लिए चेतन हमेशा सिया को सलाह दिया करता था कि किसी न किसी बहाने से केतन से लड़ाई करते रहना। लेकिन केतन समझदार था, वह लड़ाई करने के बाद भी सिया को मना लेता था। सिया काफी परेशान थी कि लड़ाई करने के बाद भी केतन शादी तोड़ने के लिए राजी नहीं था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को मारने का प्लान बनाया।

Ketan agarwal was supposed go to bali for pre wedding shoot siya goyal had torn up passport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.