Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण

Road Safety Pune: पुणे जिले के राजमार्गों पर हादसों को रोकने के लिए आरटीओ का बड़ा कदम। 5 प्रमुख मार्गों के 121 'ब्लैक स्पॉट' की जांच कर टीमें 25 जून तक सौंपेंगी रिपोर्ट।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 03:56 PM

हाईवे निरीक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Road Safety Inspection Report: पुणे जिले के राजमार्गों पर लगातार हो रहे जानलेवा सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। जिले के पांच प्रमुख मार्गों पर चिह्नित किए गए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) का तत्काल संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति की हाल ही में हुई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार, उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस विशेष अभियान को समय पर पूरा करने के लिए संयुक्त सड़क सुरक्षा टीमें नियुक्त की गई हैं, जिन्हें 25 जून तक अपनी विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया है।

सभी विभागों के बीच समन्वय साधने की कोशिश

इस मुहिम के तहत आरटीओ, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, पीएमसी, पीसीएमसी और एमएसआयडीसी जैसी सभी संबंधित प्रशासनिक प्रणालियों के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करेंगे। इन सभी टीमों को पुलिस उपाधीक्षक के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीधे संवेदनशील घटनास्थलों पर जाकर प्रत्यक्ष  निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। ये टीमें हादसों के असल तकनीकी और मानवीय कारणों का पता लगाकर वहां किए जाने वाले जरूरी अस्थायी और स्थायी ढांचागत सुधारों के उपाय सुझाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल

भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन

नागपुर की नरक जैसी सड़कों से परेशान बुजुर्ग का बड़ा कदम; हाई कोर्ट के जज को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार

भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन

यह भी पढ़ें:- ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा

निरीक्षण के लिए तय किए गए पांच प्रमुख मार्ग

  • पुणे-सोलापुर मार्गः 46 ब्लैक स्पॉट (सड़क सुरक्षा टीम संख्या 2 और 6)
  • पुणे-अहमदनगर मार्गः 33 ब्लैक स्पॉट (सड़क सुरक्षा टीम संख्या 1 और 8)
  • पुणे-बेंगलुरु मार्गः 13 ब्लैक स्पॉट (सड़क सुरक्षा टीम संख्या 3 और 7)
  • पुणे-पंढरपुर (जेजुरी रोड) मार्गः 7 ब्लैक स्पॉट (सड़क सुरक्षा टीम संख्या 4)
  • अन्य मार्गः 22 ब्लैक स्पॉट (सड़क सुरक्षा टीम संख्या 5)

पुणे अधिकारी स्वप्नील भोसले ने बाताया की पुणे के राजमागों पर बढ़ती दुर्घटनाएं केवल कानून से नहीं रुकेंगी। जिले में 121 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर सड़क संरचना, संकेतक और यातायात कमियों का अध्ययन ही स्थायी समाधान की दिशा दिखाएगा।

Rto highways 121 pune black spots inspection road safety report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 03:56 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • Road Safety Campaign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.