

Siya Goyal Pre-Birthday Celebration Video: पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने पूरे महाराष्ट्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया अग्रवाल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच केतन और सिया का एक प्री बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो सामने आया है।
केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हत्या की साजिश और जांच के तमाम पहलुओं के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें केतन की सिया के प्रति मोहब्बत दिखाई दे रही। इस वीडियो में सिया खुशी देख कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस हंसते हुए चेहरे के पीछे एक खौफनाक साजिश चली रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि केतन, सिया का प्री बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहा है। वह उसे एक लग्जरी कार में पिक करता है। बड़े प्यार से उसके हाथों में फूल देता है और धीरे का कार का सनरूफ खोलता है जिसके शीशे पर मानो गुलाब की चादर बिछी है। इस सरप्राइज को देखकर सिया के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वह उसे गले लगा लेती है। इसके बाद केतन उसे डेट पर ले जाता है जहां दोनों लाइव म्यूजिक पर डांस करते हैं। किसी भी लड़के लिए ये सब कुछ किसी परियों की कहानी से कम नहीं। लेकिन सिया ने इस प्रिंसेस ट्रीटमेंट का सिला ऐसा दिया कि केतन की जिंदगी ही छीन ली।
यह तो बस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन था। केतन ने 19 जून को अपनी मंगेतर सिया गाेयल के जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाना चाहता था। इसके लिए उसने प्लान भी बनाया था। लेकिन दूसरी ओर सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने केतन के लिए अलग ही जाल बिछा रखा था। 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहगढ़ किले पर गए थे। यहां सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया और उसकी मौत को हादसा बता दिया।
बता दें कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी अगले महीने जयपुर में होनी थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी के लिए जयपुर के एक आलीशान पैलेस की बुकिंग की गई थी। वहीं, मेहमानों के आने-जाने की व्यवस्था के लिए दो चार्टर्ड विमान भी बुक थे। लेकिन केतन की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।