Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीषण गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की गलती… और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज

Ketan Agarwal Murder Mystery: पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का पर्दाफाश हुआ है। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी की एक गलती ने उनकी साजिश से पर्दा उठा दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 23, 2026 | 05:35 PM

केतन अग्रवाल, आरोपी मंगेतर सिया गाेयल व उसका प्रेमी चेतन चौधरी

Follow Us
Follow Us:

How Hoodie Exposed Ketan Agarwal Murder Mystery: पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर 18 जून को हुई 26 वर्षीय युवा व्यवसायी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसे एक ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था, वह ठंडे दिमाग से रची गई हत्या की एक खौफनाक साजिश निकली। केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल ने ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था।

केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में बड़े धूमधाम से होने वाली थी। केतन के पिता विशाल रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी है। दोनों रसूखदार व्यापारिक परिवारों में शादी की तैयारियां बेहद शाही स्तर पर चल रही थीं। विवाह समारोह के लिए राजस्थान का प्रसिद्ध जोधपुर पैलेस बुक किया जा चुका था। मेहमानों को आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने के लिए दो चार्टर्ड प्लेन बुक कर लिए गए थे। दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था, लेकिन सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

मंगेतर सिया गाेयल ने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को दिया धक्का

पुणे एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार सिया गोयल ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसके प्री-बर्थडे का बहाना चुना। 18 जून की सुबह सिया अपना जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को लेकर लोहगढ़ किले पर पहुंची थी। सुबह के वक्त दोनों किले की सैर कर रहे थे और मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग

अमरावती में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मामला

ऑपरेशन टाइगर के बाद विधानसभा में आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तीखी बहस, चुभते सवाल पर भड़के उपमुख्यमंत्री

वर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

इसी दौरान, सिया ने केतन को खाई के बिल्कुल किनारे पर खड़े होकर फोटो के लिए पोज देने को कहा। जैसे ही केतन का ध्यान भटका, उन्हें पीछे से जोरदार धक्का दे दिया गया, जिससे वे सीधे गहरी घाटी में जा गिरे। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सिया ने वहां मौजूद अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए जोर-जोर से रोना और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, ताकि पुलिस इसे पैर फिसलने से हुआ हादसा मान ले।

जून की भीषण गर्मी में ‘हुडी’ ने खोला राज

पुणे पुलिस ने जब लोहगढ़ किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक सुराग हाथ लगा। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो जून की इस भीषण गर्मी के बावजूद हुडी (लंबी आस्तीन वाली टोपीदार जैकेट) पहने हुए था और लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था।

भीषण गर्मी में हुडी पहने घूम रहा संदिग्ध (सोर्स: सोशल मीडिया)

संदेह गहराने पर जब पुलिस ने सिया गोयल के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और डिजिटल चैट्स खंगाले, तो कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध युवक कोई और नहीं, बल्कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी था, जिसे सिया ने साजिश के तहत पुणे के कोंढवा इलाके से वहां बुलाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की

शादी के बुक हो चुके थे दो विमान

बता दें कि केतन अग्रवाल एक बड़े कारोबारी परिवार से थे। उनकी शादी नवंबर के महीने में राजस्थान के जयपुर में बेहद भव्य तरीके से होने वाली थी। शादी की तैयारियां फाइनल स्टेज में थीं और दोनों परिवारों में खुशी की लहर थी। यहां तक कि केतन के परिवार ने शादी के लिए दो विमान तक बुक कर रखे थे।

इसी बीच केतन अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर उसके और कुछ दोस्तों के साथ लोहगढ़ ट्रेकिंग के लिए गए। किसी ने नहीं सोचा था कि यह ट्रिप शादी की तैयारियों के बजाय मौत और साजिश की जांच का कारण बन जाएगी। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे तथ्य इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहे हैं।

Ketan agarwal murder mystery pune lohagad fort how hoodie exposed fiancee siya goyal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 05:35 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.