लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
Adarsh Tehsildar Award: भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले को उनकी उत्कृष्ट और लोकाभिमुख कार्यशैली के लिए आदर्श तहसीलदार सम्मान देने की घोषणा की गई है। जानिए उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के बारे में।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
तहसीलदार अभिजीत खोले (सोर्स: नवभारत फोटो)
Bhiwandi Tehsildar Abhijit Khole Awarded: नागरिकों तक राजस्व सेवाएं सीधे पहुंचाने और पारदर्शी प्रशासन के लिए भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले को “आदर्श तहसीलदार” पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
यह सम्मान राज्य सरकार के राजस्व विभाग की तरफ से उत्कृष्ट प्रशासकीय कार्य करने वाले अधिकारियों को दिया जाता है। ठाणे जिले में भिवंडी के युवा तहसीलदार अभिजीत खोले अपनी गतिमान और लोकाभिमुख कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
कई प्रशासकीय कार्यों को अंजाम
जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, आरडीसी डॉ. संदीप माने, भिवंडी के एसडीओ अमित सानप के मार्गदर्शन में तहसीलदार अभिजीत खोले ने भिवंडी के ग्रामीण इलाकों में नागरिकों तक कई प्रशासकीय कार्यों को अंजाम दिया।नागरिकों की समस्याएं उनके घर तक जाकर सुलझाने के लिए ‘घोंगडी बैठक’ उपक्रम शुरू कर रास्ते, पेयजल, बिजली और राजस्व से जुड़ी लंबित शिकायतों पर सकारात्मक निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
भिवंडी में महा राजस्व अभियान, ‘छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम हुआ है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में रेत माफिया पर नकेल कसने, बच्चों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराने एवं राजस्व से संबंधित जन समस्याओं के त्वरित निपटारे का कार्य अभिजीत खोले ने किया है।
यह भी पढ़ें: ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
अधिकारियों व युवाओं के लिए प्रेरणा
नागरिकों के हित में निरंतर कार्य करने वाले तहसीलदार अभिजीत खोले का ‘आदर्श तहसीलदार’ सम्मान के लिए चयन होने से पूरे ठाणे जिले और प्रशासनिक हलकों में हर्ष का माहौल है। आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैये और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें अधिकारियों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है। आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी पारदर्शी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से लागू करने में भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।
प्रशासनिक दक्षता के साथ जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने वाले अभिजीत खोले का यह पुरस्कार अन्य अधिकारियों एवं युवा प्रशासनिक सेवकों के लिए भी कर्तव्यनिष्ठा और निष्ठापूर्वक कार्य करने की एक बड़ी प्रेरणा साबित होगा।
