Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए

Ketan Agarwal Mother Letter To PM Modi: लोनावला के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की हत्या के बाद उसकी मां राखी अग्रवाल ने पीएम मोदी को भावुक पत्र लिखा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 02:50 PM

केतन अग्रवाल की मां और पीएम मोदी (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Ketan Agarwal Murder Case Mail To PM Modi: पुणे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोनावला के समीप ऐतिहासिक लोहागढ़ किले पर हुई युवा केतन अग्रवाल की बर्बर हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार का सब्र पूरी तरह टूट चुका है। केतन की दुखी मां राखी अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाला ईमेल लिखकर सीधे हस्तक्षेप करने और अपने इकलौते बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

इस मार्मिक पत्र में उन्होंने अपने जवान बेटे को खोने के बाद हंसते-खेलते परिवार की बर्बादी का जो दर्दनाक बयां किया है, उसे पढ़कर पूरी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

दो पीढ़ियों को निगल गया यह खौफनाक हत्याकांड

राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने ईमेल में बेहद भारी मन से कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इस खौफनाक दिन की कल्पना नहीं की थी कि उन्हें अपने ही कलेजे के टुकड़े के लिए देश के प्रधान सेवक से न्याय की भीख मांगनी पड़ेगी। उन्होंने लिखा, “एक मां का सपना अपने बेटे का घर बसते और उसे खुशहाल देखना होता है, लेकिन मुझे अपने हाथों से अपने जवान बेटे की चिता को मुखाग्नि देनी पड़ी।”

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका

यवतमाल: खेत में बोया हुतुतु, बीज निकला फुस्स! मारेगांव में सोयाबीन किसानों से बड़ा धोखा, जांच की मांग

500 रूपए का सैकड़ा अब 800 रूपए के पार! नागपुर में मानसून के स्वाद पर लगा महंगाई का तड़का

ठाणे बैनर हादसे से हिला प्रशासन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सख्त आदेश, रातों-रात हटाए जा रहे अवैध होर्डिंग्स

इस त्रासद घटना की विभीषिका यहीं खत्म नहीं हुई; केतन की मौत के कुछ ही दिनों के भीतर उसके दादा, जो इस सदमे और दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सके, उन्होंने भी दम तोड़ दिया। राखी ने रोते हुए लिखा कि हत्यारों ने कुछ ही दिनों के भीतर उनके परिवार की दो पीढ़ियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें- नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा

मुझे सहानुभूति का दिलासा नहीं, दोषियों के लिए फांसी चाहिए

प्रधानमंत्री से सीधी और बेबाक अपील करते हुए पीड़ित मां ने स्पष्ट किया कि वे सरकार या प्रशासन से किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता, विशेष कृपा या कागजी सहानुभूति की उम्मीद नहीं कर रही हैं; उन्हें केवल और केवल न्याय चाहिए।

उन्होंने लिखा कि उनका बेटा केतन अग्रवाल अब कभी इस दुनिया में लौटकर उनके पास वापस नहीं आ सकता, लेकिन जिन बेरहम हत्यारों ने उसकी बेगुनाह जान ली है, उन्हें देश के सबसे सख्त कानून के तहत ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने। उन्होंने पीएम से मांग की कि मामले की जांच को किसी भी दबाव में धीमा न पड़ने दिया जाए।

फाइलों की धूल में न दबे मेरे बेटे का कत्ल

राखी अग्रवाल ने ईमेल के अंत में अत्यंत संवेदनशील अनुरोध करते हुए कहा कि उनके बेटे की निर्मम हत्या को पुलिस डायरियों और अदालती फाइलों का महज एक और केस नंबर बनाकर बंद न कर दिया जाए। केतन उनके लिए कोई सरकारी आंकड़ा नहीं बल्कि उनकी पूरी दुनिया और जीने का एकमात्र सहारा था।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक लाचार और न्याय के लिए तरसती मां की यह चीख देश के प्रधानमंत्री के कानों तक जरूर पहुंचेगी और वे स्थानीय प्रशासन को इस मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी करेंगे, ताकि वे हर रात बेटे की तस्वीर के सामने यह कह सकें कि “बेटा, आखिरकार तुझे इंसाफ मिल गया।”

Ketan agarwal murder case mother rakhi writes emotional email to pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.