बदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बदनामी के डर से मंगेतर सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर लोहगढ़ किले पर केतन की हत्या की बात कबूल कर ली है।
pune ketan agarwal murder fiancee siya goyal lover chetan choudhary arrested
केतन अग्रवाल और आरोपी सिया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ketan Agarwal Murder Fiancee Siya: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने रिश्तों और भरोसे की धज्जियां उड़ा दी हैं। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी चेतन ने खुलासा किया कि वह और सिया लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंधों में थे। हालांकि, सिया का रिश्ता केतन अग्रवाल के साथ तय हो गया और दोनों की धूमधाम से सगाई भी हो गइ। चेतन ने सिया को साथ भागकर शादी करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सिया ने इससे इनकार कर दिया। सिया का कहना था कि अगर वह सगाई के बाद भागती है, तो उसके परिवार की बहुत बदनामी होगी। इसी 'बदनामी' से बचने के लिए दोनों ने मिलकर केतन को ही रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

लोहगड़ किले पर डेथ ट्रैप

साजिश के तहत, 18 जून को सिया अपने होने वाले पति केतन को ट्रैकिंग के बहाने लोहगड़ किले पर ले गई। वहां पहले से ही उसका प्रेमी चेतन मौजूद था। तय योजना के अनुसार, किले पर पहुंचने के बाद दोनों ने मिलकर केतन को धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिया ने घर पर फोन कर यह झूठ बोला कि ट्रैकिंग के दौरान पैर फिसलने की वजह से केतन गिर गया।

एक 'हुडी' ने खोल दी पोल

पुलिस को शुरुआत में यह मामला दुर्घटना लगा, लेकिन किले की टिकट खिड़की पर लगे सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। भीषण गर्मी के बावजूद फुटेज में एक चेतन हुडी पहने नजर आया, जिससे पुलिस को शक हुआ। बारीकी से जांच करने पर देखा गया कि सिया इशारों के जरिए चेतन से संपर्क कर रही थी और एक जगह पर सिया के मुड़ते ही हुडी पहना हुआ युवक छिपने की कोशिश कर रहा था। इन संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद सारा सच सामने आ गया।

यह भी पढ़ें:

पिता का दर्द: एक बार बता देती तो सगाई तोड़ देता

केतन के पिता विशाल अग्रवाल, जो सिया के परिवार को दशकों से जानते थे, इस धोखे से टूट गए हैं। उन्होंने भारी मन से सवाल किया कि अगर शादी नहीं करनी थी, तो सीधे बता देती, मेरे बेटे की जान क्यों ली? सिया अगर एक बार भी कह देती तो सगाई तोड़ दी जाती। फिलहाल, न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह घटना याद दिलाती है कि कैसे दिखावे की प्रतिष्ठा को बचाने के चक्कर में लोग अपराध के दलदल में धंसते चले जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com