भारत गौरव ट्रेन से 12 दिन में राजस्थान की शान व उज्जैन दर्शन, IRCTC का आध्यात्मिक-सांस्कृतिक टूर पैकेज लॉन्च
Pune IRCTC Tourism: आईआरसीटीसी ने 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' से 11 रात-12 दिन की 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' की घोषणा की। यह पैकेज राजस्थान की संस्कृति और उज्जैन की आध्यात्मिक धरोहर का संगम है।
- Written By: अंकिता पटेल
Pune IRCTC Tourism ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Bharat Gaurav Train: पुणे भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वैभव को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है।
‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार करते हुए, आईआरसीटीसी ने ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के माध्यम से ‘डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा’ की घोषणा की है।
11 रात और 12 दिनों का यह व्यापक टूर पैकेज विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तैयार किया गया है जो राजस्थान की राजसी संस्कृति और मध्य प्रदेश की आध्यात्मिक ऊर्जा को एक साथ महसूस करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
जेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
ऐतिहासिक किलों और महलों के दीदार आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र (मुंबई) के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा ने इस विशेष ट्रेन की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रारंभहोगी, जो पुणे और लोणावला होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगी।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण उदयपुर की झीलों की सुंदरता, नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन, पुष्कर की पवित्रता, जोधपुर और जयपुर का ऐतिहासिक वैभव, खाटू श्याम जी की असीम श्रद्धा और उज्जैन में बाबा महाकाल का सानिध्य होगा। यह ट्रेन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि देश के ऐतिहासिक किलों और महलों के दीदार का भी माध्यम बनेगी।
यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में तीन अलग-अलग श्रेणियां इकोनॉमी (स्लीपर), स्टैंडर्ड (3 एसी) और कंफर्ट (2 एसी) उपलब्ध कराई गई हैं। लगभग 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में सोलापुर, पुणे, कल्याण, वसई रोड और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है।
- इकोनॉमी क्लास रु19,900 प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड 3 एसी वलास रु31.920 प्रति व्यक्त्ति
- कंफर्ट 2 एसी क्लास रु41,840 प्रति व्यक्त्ति
सभी यात्री सुविधाएं शामिल
यात्रा को सुगम बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने इसे ‘ऑल-इनक्लूसिव पैकेज बनाया है, जिसमें रेल यात्रा के साथ-साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बसे और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बीमा जैसी सुविधाएं शामिल है।
यह भी पढ़ें:-पुणे में सड़क सुधार अभियान: झटकों से राहत, हादसों पर ब्रेक; सड़क सुरक्षा के लिए 10,000 मैनहोल होंगे दुरुस्त
पूरी ताकेन और स्वास्थ मानको का कड़ा जाएगा। इच्छुक आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह पहल न केवल क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित तीर्थ यात्रा का सपना भी साकार करेगी।
-सीजीएम, आईआरसीटीसी गौरव झा
