इंडियन रेसिंग फेस्टिवल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Indian Racing Festival News: इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के चौथे दौर में गोवा का स्ट्रीट सर्किट रोमांच और रफ्तार का केंद्र बन गया। इस कड़े मुकाबले में ‘गोवा एसेस जेए रेसिंग’ के राऊल हाइमन और फॅबिएन वोल्वेंड ने 42:11.779 के कुल समय के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रेस के पहले हिस्से (ड्राइवर ए स्टिंट) में राऊल हाइमन ने 53.527 सेकंड का सबसे तेज लैप रिकॉर्ड करते हुए टीम को करीब 20 सेकंड की बढ़त दिलाई।
इसके बाद दूसरे हिस्से (ड्राइवर बी स्टिंट) में फॅबिएन वोल्वेंड ने सेफ्टी कार की चुनौती और प्रतिद्वंद्वी रुहान आल्वा के भारी दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुँचाया। फॅबिएन – इस प्रतियोगिता के इतिहास में जीत दर्ज करने वाली – दूसरी महिला ड्राइवर बनी हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं का – आयोजन गोवा को ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म हब’ (खेल – पर्यटन केंद्र) के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। रेसिंग प्रमोशन्स के एमडी अखिलेश रेड्डी ने भी सभी की सराहना की।
ये भी पढ़ें:- PCMC आर्थिक संकट में, खजाना खाली होने की कगार; स्थायी समिति अध्यक्ष नियुक्ति पर सत्ताधारी दल में असमंजस
| स्थान | टीम का नाम | कुल अंक |
| 1 | गोवा एसेस जेए रेसिंग | 145 |
| 2 | स्पीड डेमन्स दिल्ली | 144 |
| 3 | किच्चा’स किंग्स बेंगलुरु | 119 |