- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Impossible To Tell Timeline Of Daily Water Supply Commissioner Rajesh Patil
रोजाना जलापूर्ति की ‘टाइमलाइन’ बताना नामुमकिन: कमिश्नर राजेश पाटिल
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo:ANI
पिंपरी: जब पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के नागरिकों को रोजाना पानी सप्लाई (Daily Water Supply) की जा रही थी। उस समय पवना नदी (Pawana River) से 510 एमएलडी पानी ही पंप किया जा रहा था। अब जब एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है तब भी 510 एमएलडी पानी ही पंप होता है। इसलिए रोजाना जलापूर्ति एक भ्रामक मामला है। यह बताते हुए पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल (Pimpri-Chinchwad Municipal Commissioner Rajesh Patil) ने कहा कि महानगरपालिका के पास आंध्र बांध से पानी लाने की अनुमति नहीं है, इसलिए आंध्र से पानी कब आएगा, इसकी समय सीमा बताना संभव नहीं है।
महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभा के बाद महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका ने अलग-अलग समय पर जलापूर्ति का काम शुरू किया है। चिखली जल शोधन का कार्य अंतिम चरण में है। केबल, पाइपलाइन, जैकवेल के कनेक्शन, भूमि अधिग्रहण, एमआईडीसी सीमा के भीतर भूमि के अधिग्रहण के लिए निविदा प्रक्रिया चलाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: OCW के विशेष शिविर में 2,079 पानी बिल शिकायतों का निपटारा, अवास्तविक बिलों से नागरिकों को बड़ी राहत
पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
PCMC आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी का कड़ा रुख: भामा आसखेड के लिए नया टेंडर और अवैध निर्माण पर सीधी कार्रवाई
‘हवा में फटीं मिसाइलें और मच गई भगदड़’, दुबई से वतन वापसी पर सुमन ने साझा किया रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव
कुछ निविदाओं को प्रतिसाद नहीं मिला
कमिश्नर ने कहा कि कुछ निविदाओं को प्रतिसाद नहीं मिला। इसलिए पुनः टेंडर जारी करना पड़ा। अनुमति समय पर नहीं मिलती है। इसके चलते कई जलापूर्ति योजना ठप पड़ी है। इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए महानगरपालिका प्रयास कर रहा है। हालांकि अनुमति का मामला महानगरपालिका के हाथ में नहीं है। इसलिए अतिरिक्त पानी कब आएगा इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई जा सकती। इससे पहले बताई गई समय सीमा चूक गई है। सभी कामों को बिना किसी समय सीमा के जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।
पूरे शहर को चरणबद्ध तरीके से पानी की आपूर्ति की जाएगी
कमिश्नर राजेश पाटिल ने कहा कि आंध्र बांध से पानी लाने की परियोजना अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। पानी की जांच, लाने और बांटने में कुछ समय लगेगा। अतिरिक्त पानी मिलनेके बाद पूरे शहर को दैनिक आधार पर पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। शुरुआत में चिखली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र में पर्याप्त दबाव में पानी की आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में वहां आपूर्ति किए जाने वाले पानी को दूसरी जगह डायवर्ट किया जाएगा जहां कम दबाव और अपर्याप्त पानी की आपूर्ति होती है। उन क्षेत्र को पर्याप्त दबाव वाले पानी की आपूर्ति की जाएगी। पूरे शहर को चरणबद्ध तरीके से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा
हालांकि, दैनिक जलापूर्ति का विषय भ्रामक है। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए, रिसाव को रोकने के लिए, अनधिकृत नल कनेक्शन को अधिकृत करने पर जोर दिया जाएगा। मीटर रीडिंग हो रही है, पानी की रिसाइक्लिंग बढ़ रही है। अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र से बगीचे में पानी दिया जाएगा, उपचारित पानी एमआईडीसीको दिया जाएगा और उनसे शुद्ध पानी लिया जाएगा। निचले इलाकों में नए क्षेत्रों में उच्च दाब पानी की आपूर्ति के उपाय किए जा रहे हैं। अगले दौर में विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
Impossible to tell timeline of daily water supply commissioner rajesh patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
May 16, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














