नागपुर: OCW के विशेष शिविर में 2,079 पानी बिल शिकायतों का निपटारा, अवास्तविक बिलों से नागरिकों को बड़ी राहत

Nagpur Water Bill News: नागपुर में बढ़े हुए पानी बिलों के समाधान के लिए मनपा और OCW का विशेष शिविर संपन्न। 4 दिनों में 2,079 शिकायतों का हुआ त्वरित निपटारा, नागरिकों को अवास्तविक बिलों से मिली मुक्ति।
Nagpur NMC & OCW resolve 2,079 water bill complaints in a 4-day special camp. Citizens get relief from inflated bills despite absence of political office bearers.
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Water Supply News: नागपुर शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली कंपनी 'ऑरेंज सिटी वाटर' द्वारा ग्राहकों को अवास्तविक और अत्यधिक बढ़े हुए पानी के बिल भेजे जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद नागरिकों को एक बड़ी राहत मिली है।

महानगरपालिका के जल प्रदाय विभाग ने 'ऑरेंज सिटी वाटर' के सहयोग से शहर के सभी 10 जोनों में एक विशेष 'शिकायत निवारण शिविर' का आयोजन किया जिसे नागरिकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

इस 4 दिवसीय शिविर के दौरान कुल 2,079 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इस प्रकार मनपा और OCW की इस संयुक्त पहल के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 दिनों के भीतर नागरिकों की पानी के बिल से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया गया है।

पदाधिकारियों ने नहीं ली सुध

पानी के अनापशनाप बिल आने को लेकर भले ही नागपुर मनपा में सत्तापक्ष के कई पार्षदों और जल प्रदाय समिति द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई हो लेकिन बिलों को कम करने के लिए ओसीडब्ल्यू द्वारा शुरू किए गए शिविर की किसी भी पदाधिकारी ने सुध नहीं ली। पदाधिकारियों की अनुपस्थिति में ही लोगों के बिलों को कम कर न्याय देने का काम किया गया।

तीसरे और चौथे दिन का जोनल आंकड़ा

शिविर में नागपुर शहर के विभिन्न जोनों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। तीसरे दिन कुल 399 शिकायतों का निपटारा किया गया।

जोन शिकायतें (पहला आंकड़ा) शिकायतें (दूसरा आंकड़ा)
धरमपेठ जोन 92 77
नेहरूनगर जोन 112 73
लकड़गंज जोन 103 57
मंगलवारी जोन 52 69
धंतोली जोन 40 40
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com