IMD का अलर्ट: Pune में घाटी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
Pune और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश रविवार तक जारी रही थी। जिसके चलते आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पर भी इसका असर हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मौसम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शनिवार की रात से पुणे और आसपास के इलाकों में शुरू हुई झमाझम बारिश लगातार रविवार तक जारी रही। आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियों के जारी रहने का अनुमान जताया है।
घाटी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, शहर के जलाशय लगभग पूरी क्षमता से भर चुके हैं। वहीं कई डैम में क्षमता से अधिक पानी भरने की वजह से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इंदापुर में भारी बारिश से आधा शहर जलमग्न हो गया है और दुकानों में पानी घुस गए है। लोनावला में मात्र 24 घंटे में 88 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। IMD के अनुसार, इस सप्ताह पुणे और आसपास के इलाकों में बरसात की संभावनाएं बनीं हुई हैं।
बांध क्षेत्रों में जोरदार बारिश जारी
अनुमान के मुताबिक 29 और 30 सितंबर को पुणे में हल्की से मध्यम बारिश और घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 1 अक्टूबर को हल्की बारिश जबकि 2 और 3 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान, शहर और जिले में लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। पुणे शहर को जल आपूर्ति करने वाले चार प्रमुख जलाशयों खड़कवासला, पानशेत, वारसगांव और टेमघर वर्तमान में लगभग पूरी क्षमता से भर चुके हैं। कुल मिलाकर इन चारों बांधों में 28.93 टीएमसी पानी मौजूद है, जो कि कुल क्षमता का 99.24% है।
सम्बंधित ख़बरें
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि: आयुका के शोधकर्ताओं ने मैजेलैनिक ब्रिज में खोजा दुर्लभ तारकीय मंडल
ये भी पढ़ें :- Pune-Nashik Highway पर 15 किमी लंबा जाम, यात्रियों की रात कटी गाड़ियों में!
नदी किनारे के लोग बरतें सावधानी
IMD द्वारा जारी चेतावनियों के अनुसार, घाटी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो सकती है, जिससे भू-स्खलन और जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा, जलाशयों की बढ़ती भंडारण स्तर यह संकेत देते हैं कि यदि निरंतर बारिश जारी रही तो पानी नदियों में छोड़ा जा सकता है। प्रशासन को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन दिनों विशेष सावधानी बरतें। कैचमेंट एरिया, निचली सड़कों और घाटी मार्गों पर यात्रा से। परहेज करें।
