रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’
Rajnath Singh on Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नहीं सुधरे तो, अब दाना-पानी कर देंगे।
- Written By: दिव्या सिंह
आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन (सोर्स- IANS)
Defence Minister Rajnath Singh on Pakistan: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने देश की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका शौर्य और आत्मसम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके और कठिन परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल के सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आता, तो भारत और भी कड़े फैसले लेने पर मजबूर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
आगरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह में संबोधन। https://t.co/JpqT8Q81KJ — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 14, 2026
उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है और देश की प्रतिष्ठा पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने देशवासियों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें- Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 के पहले आए दिन भारत में कहीं न कहीं आतंकी घटनाएं होती थीं, तब कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष ने आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाए थे। यहां तक कि राहुल गांधी ने तो यह कह दिया था कि हम आतंकी घटनाओं को रोक नहीं सकते, क्योंकि छुटपुट घटनाएं तो होती रहती हैं, लेकिन आज हमने अपने जवानों को खुली छूट दे दी है। कहीं भी आतंकी घटना होती है तो आतंकियों का सफाया होना चाहिए। यहां तक कि आतंकियों को सफाया करने के लिए सीमा के पार भी जाना पड़े तो जाओ।
