मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, चार यात्री घायल
मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है।
- Written By: शुभम सोनडवले
पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश (फोटो: पुणे ग्रामीण पुलिस)
पुणे. मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के कैप्टन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था।
पुणे में भारी बारिश के बीच 4 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, #helicoptercrash | #Pune pic.twitter.com/juALe7IE3K — Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) August 24, 2024
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा, “पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।
Maharashtra | A private helicopter crashed near Paud village in Pune district. The helicopter belongs to a private aviation company. It was going from Mumbai to Hyderabad. Among the 4 people who were in the Helicopter, the captain sustained injuries and is hospitalised. The rest… https://t.co/Z2MkvvXi91 pic.twitter.com/kF5qg7HOV2 — ANI (@ANI) August 24, 2024
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं बच्चियां! पालघर में किशोरी से साथ बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार
दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
