Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश से Pune शहर हुआ पानी-पानी, NDRF ने 50 से ज्यादा घरों से लोगों को बचाया

महाराष्ट्र के Pune और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कहर ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस मूसलाधार बरसात के चलते शहर में जगह-जगह पर जल-जमाव की स्थिति बन गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 16, 2025 | 09:10 AM

पुणे में भारी बारिश से जलभराव (सोर्स: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: शहर और आसपास के इलाकों में 14 सितंबर, रविवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पानी भर गया सड़कों में जल जमाव से नागरिकों और वाहन चालकों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ा, बारिश का पानी बहाने वाली नालों में कचरा जमा होने से पानी निकासी की व्यवस्था बाधित हो गयी।

इस कारण जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति बन गयी। पुणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन कक्ष और सहायता केंद्र में लगातार नागरिकों की शिकायतें पहुंच रही थी। मनपा प्रशासन ने तुरंत पथक तैनात कर जल निकासी की व्यवस्था शुरू की। कर्मचारियों ने नालों से कचरा हटाने का काम शुरू किया, साथ ही ड्रेनेज लाइन और नालों की सफाई की गयी। अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी। पी। ने बताया कि 15 क्षेत्रीय कार्यालयों की टीमों के साथ मुख्यालय के अधिकारी भी मैदान में उतरे हैं।

हडपसर, सय्यद नगर रेल्वे गेट, घोरपडी पेठ, गणेशखिंड रोड, जंगली महाराज रोड और डेक्कन क्षेत्र में भारी जलभराव हुआ था। कई जगहों पर यातायात ठप हो गया है और वाहनों की लंबी कतारें लगीं। मूसलाधार बारिश से शहर व जिले में जगह-जगह पेड़ गिर गए थेऊर गांव में 50 घरों में पानी घुस गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लगातार बारिश और जल-जमाव से नागरिकों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए त्वरित उपाय किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई

बार्शीटाकली में गैस सिलिंडर की जांच, 5 प्रतिष्ठानों से सिलिंडर जब्त

नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला

वाशिम में अचानक मौसम बदला, तेज हवा और बिजली के साथ जोरदार बारिश

खडकवासला से छोड़ा गया पानी

रविवार रात से शिरूर, आबेगाव और मुलशी तहसील में मूसलधार बारिश हुई, कई जगहों पर बारिश इतनी तीव्र रही कि वह बादल फटने जैसी स्थिति बन गई। कुछ ही समय में खेतों के बाघ और तालाब टूट गए, जिससे पानी तेजी से बहने लगा, नाले उफान पर आकर खेत्ती से होकर बहने लगे।। यहा के कई तालाब लबालब भर गए। इसके कारण ग्रामीण मार्ग पूरी तरह जलमग्न होकर बंद हो गए। इस बीच, खडकवासला हैम से मुठा नदी में पानी छोड़ा गया है। रविवार शाम से लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।

पुणे में रातभर बारिश, जनजीवन प्रभावित

रविवार की रात पुणे और आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रविवार को दिन भर रुक रुक कर बारिश होने के बाद रात भर जोरदार बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, हवेली में 180 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिंपरी-चिंचवड़, ग्रामीण इलाकों और घाट क्षेत्र में भी भारी वर्षा दर्ज की गयी।

ये भी पढ़ें :- Ch. Sambhaji Nagar: मराठवाड़ा में 260 TMC पानी की कमी, 70% हिस्सा सूखाग्रस्त घोषित

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा से सक्रिय कम दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसी कारण वर्षा की तीव्रता और बढ़ गई है। पुणे के लिए रविवार और सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया गया था। रविवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश दिनभर जारी रही और रात भर भी थमने का नाम नहीं लिया। सोमवार (15 सितंबर) सुबह भी बारिश का जोर बना रहा, जिससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया और यातायात जाम की स्थिति बनी।

Heavy rains disrupted normal life in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 09:10 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.