Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बार्शीटाकली में गैस सिलिंडर की जांच, 5 प्रतिष्ठानों से सिलिंडर जब्त

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 04, 2026 | 06:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है. इस बीच बार्शीटाकली क्षेत्र में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी आनंद गुप्ता के नेतृत्व में उड़न दस्ते ने छापेमारी की. इस दौरान पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होते पाया गया.

कार्रवाई में कुल 5 सिलिंडर जब्त किए गए. जिला प्रशासन द्वारा गठित आपूर्ति विभाग के नौ उड़न दस्तों ने जिलेभर में 68 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया. जिला आपूर्ति अधिकारी रविंद्र येन्नावार ने बताया कि यह कार्रवाई गैस सिलिंडर की संभावित काला बाजार को रोकने के उद्देश्य से की गई है.

नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया. घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग की शिकायतें दूरध्वनी संदेशों के माध्यम से लगातार मिल रही थीं. इन शिकायतों के निवारण के लिए अकोला स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में विशेष शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई

नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला

वाशिम में अचानक मौसम बदला, तेज हवा और बिजली के साथ जोरदार बारिश

किसानों को राहत: अकोला जिले में खेतों तक पहुंचने के लिए 746 सड़कें बनेंगी

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी घरेलू सिलिंडर का गलत उपयोग होता दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

Gas cylinder checking at barshitakli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 06:09 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.