IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
IMD Rain Alert: वाराणसी में 50 मिमी बारिश से 6°C गिरा तापमान। दिल्ली में गर्मी बरकरार, जबकि हरियाणा और हिमाचल में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
- Written By: वंदना शर्मा
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 50 मिमी से अधिक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली में अभी भी उमस और गर्मी का असर बना हुआ है।
दूसरी तरफ, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 50 मिमी बारिश, छह डिग्री गिरा तापमान
आपको बता दें कि करीब 15 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने वाराणसी में राहत भरी बारिश कराई। सोमवार को यानी आज सुबह 10 बजे और शाम को 6 बजे के बाद हुई बारिश से जिले में 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान लगभग 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ बारिश होती रही।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
भारी बारिश पर राज्य सरकार अलर्ट, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में NDRF-SDRF को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण एक ही दिन में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा वाराणसी सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में शामिल हो गया।
आज भी बारिश का येलो अलर्ट
मीडिया से बात करते हुए मौसम विभाग ने काशी के लिए मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इतना ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बताया गया कि अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली में गर्मी और खराब हवा का असर
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नही आज दिन का तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि राजधानी में नमी 34 प्रतिशत बनी रही, यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 197 दर्ज किया गया, जो कि बहुत न्यूनतम श्रेणी में आता है। बता दें कि ऐसे में लोगों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने और प्रदूषण से बचाने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
हरियाणा में 12 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 12 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। जबकि 7 से 9 जुलाई के बीच कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि 8 जुलाई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है।
यह बारिश का सिलसिला 10 जुलाई तक जारी रह सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। आपको बता दें कि 11 जुलाई को बारिश में थोड़ी कमी आएगी, जबकि 12 और 13 जुलाई को मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले रामभक्ति का पाठ पढ़ा रहे…राम मंदिर ट्रस्ट का अखिलेश पर निशाना
हिमाचल में एक हफ्ते तक रहेगा बारिश का दौर
हिमाचल के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 5 से 7 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए अगले दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
