- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Health Department Investigate Claim Of Hospital Refusing Admit Pregnant Tanisha Bhise
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: स्वास्थ्य विभाग करेगा अस्पताल पर लगे आरोपों की जांच, विपक्ष ने जमकर किया प्रदर्शन
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल प्रबंधन पर लगे आरोपों की जांच अब खुद स्वास्थ्य विभाग करेगा। इस घटना के सामने आने के बाद विपक्ष ने अस्पताल पर धावा बोल दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र का पुणे शहर का प्रसिद्ध अस्पताल दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल विवादों के घेरे में आ गया है। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल पर आरोप लगाया गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिला को पैसे का भुगतान पहले न करने के कारण भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला की बीच रास्ते में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश अबितर ने शुक्रवार को कहा कि 20 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने के कारण पुणे के एक अस्पताल द्वारा एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार किए जाने की घटना की जांच स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ आधिकारी करेंगे। यह कथित घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हुई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित गोरखे के निजी सहायक की पत्नी तनीषा भिसे की दूसरे अस्पताल में जुड़वां लड़कियों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
विपक्ष ने अस्पताल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
अबितर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक से अस्पताल में वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच करने को कहा है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद अगर अस्पताल की कोई गलती पाई जाती है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।” शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और यहां तक कि अस्पताल के एक कर्मचारी पर सिक्के भी फेंके।
सम्बंधित ख़बरें
59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
मंत्रालय से फोन करने के बावजूद नहीं मिली प्रतिक्रिया
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। एमएलसी गोरखे ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि तीन लाख रुपये का तुरंत भुगतान करने के आश्वासन के बावजूद, अस्पताल ने मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया और यहां तक कि मंत्रालय से फोन करने पर भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हालांकि, अस्पताल ने आरोपों का खंडन किया और महिला के परिजन पर ‘भ्रामक जानकारी’ देने का आरोप लगाया। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. धनंजय केलकर ने कहा कि वे घटना के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Health department investigate claim of hospital refusing admit pregnant tanisha bhise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














