-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Government Plans To Implement Healthcare Response Tracker Ajit Pawar Gave Information On Occasion Of Inauguration Of Aapla Dawakhana Clinic 2
‘हेल्थकेयर रिस्पॉन्स ट्रैकर’ लागू करने की सरकार की योजना, ‘आपला दवाखाना’ क्लीनिक के उद्घाटन पर अजित पवार ने दी जानकारी
- Written By: आंचल लोखंडे
अजित पवार ने पुणे में राज्य परिवार कल्याण भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास समारोह और 43 नए 'आपला दवाखाना' क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सरकार 'हेल्थकेयर रिस्पॉन्स ट्रैकर' लागू करने की योजना बना रही है।

‘हेल्थकेयर रिस्पॉन्स ट्रैकर' लागू करने की सरकार की योजना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि 10 लाख रुपये जमा नहीं करा पाने के कारण गर्भवती महिला को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा कथित रूप से भर्ती नहीं किए जाने के बाद उसकी मौत की घटना ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में विसंगतियों और असंवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला है।
अजित पवार ने पुणे में राज्य परिवार कल्याण भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास समारोह और 43 नए ‘आपला दवाखाना’ क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और ‘इनकार नहीं करने की नीति’ लागू करने की योजना बना रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीजों को आपात स्थिति में इलाज करने से मना न किया जाए।
गर्भवती महिला की मौत ‘दिल दहला देने वाली घटना’
उपमुख्यमंत्री ने गर्भवती महिला की पिछले महीने हुई मौत को ‘दिल दहला देने वाली घटना’ बताते हुए कहा कि इसने महिला के परिवार को अपूरणीय पीड़ा पहुंचाई है और समाज की अंतरात्मा को गहरा आघात पहुंचाया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य अमित गोरखे के निजी सचिव की गर्भवती पत्नी तनीषा भिसे को 10 लाख रुपये जमा नहीं करने पर मार्च के आखिरी सप्ताह में मंगेशकर अस्पताल ने भर्ती करने से कथित रूप से मना कर दिया था। भिसे की बाद में एक अन्य अस्पताल में 2 जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में विसंगतियां और असंवेदनशीलता
पवार ने कहा कि यह घटना सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में विसंगतियों और असंवेदनशीलता को उजागर करती है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट मिल चुकी हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ जिम्मेदारी तय करना नहीं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा बिलकुल भी न हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतक महिला के परिवार को न्याय दिलाने में प्रयास करेगी।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार का कर्तव्य
उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार का कर्तव्य है। हमने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्राइवेट अस्पतालों के लिए कड़े नियम एवं कानून लागू किए जाएंगे। सरकार आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं और ‘इनकार नहीं करने की नीति’ लागू कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मरीजों को आपात स्थिति में इलाज मुहैया कराने से मना न किया जा सके।
‘हेल्थकेयर रिस्पॉन्स ट्रैकर’ लागू करने की योजना
पवार ने कहा कि समय पर और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए सरकार ‘हेल्थकेयर रिस्पॉन्स ट्रैकर’ लागू करने की योजना बना रही है। पवार ने कहा, “आपातकालीन स्थिति में मरीजों की सहायता के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन होगी और एक त्वरित प्रतिक्रिया दल भी होगा।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री और वह खुद मानते हैं कि स्वास्थ्य सेवा सिर्फ पेशा नहीं बल्कि एक सेवाकार्य और सामाजिक जिम्मेदारी है।
Government plans to implement healthcare response tracker ajit pawar gave information on occasion of inauguration of aapla dawakhana clinic 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM











