सेलिना जेटली की मीडिया से भावुक अपील, कहा- 'प्लीज मेरे बच्चों की तस्वीरें इस्तेमाल न करें'

Celina Jaitley: घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने के बाद सेलिना जेटली ने मीडिया से भावुक अपील की है कि उनके बच्चों की तस्वीरें इस्तेमाल न की जाएं। उन्होंने खुद को 'ब्रोकेन हार्ट मदर' बताया।
सेलिना जेटली की मीडिया से भावुक अपील, कहा- 'प्लीज मेरे बच्चों की तस्वीरें इस्तेमाल न करें'
Published on: 
Updated on: 

Celina Jaitley Appeal To Media: अभिनेत्री सेलिना जेटली, जिन्होंने हाल ही में अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है, इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इस कठिन समय में, सेलिना ने अपने बच्चों की निजता (प्राइवेसी) की रक्षा के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मीडिया से खास और भावुक अपील की है।

सेलिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को "ब्रोकेन हार्ट मदर" बताया और बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल न करने का विनम्र अनुरोध किया।

सेलिना जेटली की मीडिया से अपील

सेलिना जेटली ने मीडिया से अपील करते हुए लिखा, "इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट (Important Announcement)। डियर मीडिया मेंबर्स, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूँ कि प्लीज मेरे कानूनी मामलों से जुड़ी किसी भी खबर या कवरेज में मेरे बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। मैं आपकी संवेदनशीलता और समझ के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।"

इस भावुक पोस्ट के अंत में उन्होंने खुद को "ब्रोकेन हार्ट वाली मां" बताया। सेलिना ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि उनके पति के साथ चल रही कानूनी लड़ाई का नकारात्मक असर उनके बच्चों पर न पड़े और उनकी निजता बनी रहे।

"जिंदगी के सबसे बुरे दौर को अकेले झेल रही हूँ"

एक्ट्रेस ने पहले ही बताया था कि वह इस वक्त जिंदगी के सबसे बुरे दौर को अकेले झेल रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में अपने दर्द को बयां करते हुए कहा था कि उनके माता-पिता, भाई, उनका एक बच्चा, और वह इंसान जिसने हमेशा साथ निभाने का वादा किया था (पति पीटर हाग), सब चले गए या पीछे हट गए। उन्होंने लिखा था कि सब कुछ छिन गया और भरोसा टूट गया है। खुद को फौजी की बेटी बताते हुए सेलिना ने यह संकल्प लिया कि वह अपनी लड़ाई साहस के साथ लड़ती रहेंगी।

सेलिना का निजी जीवन और बच्चे

सेलिना जेटली और पीटर हाग के चार बच्चे थे। 2012 में उनके जुड़वां बेटे विंस्टन और विन्शान का जन्म हुआ। इसके बाद 2017 में फिर से दो जुड़वां बेटे वीराज और आर्थर हुए। दुर्भाग्य से 2021 में दिल की बीमारी के चलते आर्थर का निधन हो गया था, जिसके बाद सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन में रही थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com