मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
Devendra Fadnavis Flies Indigo Flight: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के सार्वजनिक परिवहन के आह्वान को अपनाते हुए सरकारी विमान के बजाय इंडिगो की उड़ान से पुणे से बेंगलुरु की यात्रा की।
- Written By: अमन उपाध्याय
देवेंद्र फडणवीस, फोटो- नवभारत
Devendra Fadnavis Flies Indigo Flight PM Modi Initiative: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी कार्यशैली और सादगी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर अपनी सादगी का परिचय देते हुए वीआईपी कल्चर से दूरी बनाने का बड़ा संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने पुणे से बेंगलुरु जाने के लिए किसी विशेष सरकारी विमान का उपयोग नहीं किया, बल्कि वे आम यात्रियों के साथ इंडिगो की नियमित व्यावसायिक उड़ान से रवाना हुए। उनके इस कदम की सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में जमकर सराहना हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिशन को मिला समर्थन
मुख्यमंत्री फडणवीस का सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का सीधा समर्थन है, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए नागरिकों से सार्वजनिक संसाधनों को अपनाने की अपील की गई थी। पीएम के इस आह्वान को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी बात मानी बल्कि खुद बस या ट्रेन से यात्रा कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बवाल! राजू शेट्टी को पुलिस ने घसीटा; किसानों के मार्च पर पुलिस की सख्ती, कई बड़े नेता हिरासत में
कल बुलेट से विधानसभा, आज इंडिगो की इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर; CM फडणवीस के नो VIP अंदाज की हो रही चर्चा
विदर्भ में 51,906 करोड़ की लागत से बनेंगे 547 KM के 4 नए एक्सप्रेसवे, जानिए इनके रूट और किसे होगा फायदा
होटगी IT पार्क के लिए MIDC को मिलेगी 20 हेक्टेयर जमीन, सोलापुर में IT पार्क प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
Maharashtra CM Devendra Fadnavis travels from Pune to Bengaluru by an economy flight of IndiGo Airlines, in line with PM Modi's appeal amid the West Asia Conflict. pic.twitter.com/DerUjeJXc7 — ANI (@ANI) May 15, 2026
बाइक के बाद अब आम विमान की सवारी
यह पहली बार नहीं है जब फडणवीस ने सादगी की ऐसी मिसाल पेश की हो। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी उन्होंने सबको चौंका दिया था, जब वे विधान भवन जाने के लिए अपनी नियमित सरकारी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर बाइक से यात्रा करते नजर आए थे। गुरुवार को बाइक और शुक्रवार को इंडिगो की नियमित फ्लाइट में सफर करके उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे आम जनता के साथ जुड़कर और सरकारी संसाधनों की बचत करके काम करने में विश्वास रखते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में हुए शामिल
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस बेंगलुरु में आयोजित ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वीआईपी प्रोटोकॉल और सरकारी विमान की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद, उन्होंने व्यावसायिक एयरलाइंस को चुना। लोगों का मानना है कि ऐसे कदम न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि इनसे सरकारी खजाने पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ कम होता है।
